Modi Shah wish Nitish Kumar on Bihar CM Birthday in Patna poster for Bharat Ratna मोदी, शाह ने नीतीश को दी बढाई, 75 के हुए बिहार सीएम; भारत रत्न देने के लिए पटना में लगे पोस्टर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी, शाह ने नीतीश को दी बढाई, 75 के हुए बिहार सीएम; भारत रत्न देने के लिए पटना में लगे पोस्टर

नीतीश कुमार के गांव नालंदा के कल्याण बीघा तक समारोह का आयोजन किया गया है। जदयू ऑफिस में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर उनके लिए भारत रत्न की मांग की गयी है।

Sun, 1 March 2026 01:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मोदी, शाह ने नीतीश को दी बढाई, 75 के हुए बिहार सीएम; भारत रत्न देने के लिए पटना में लगे पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्मदिन पर बधाई दी है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीएम को बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम करने वाला दूरदर्शी नेता बताया है। नीतीश कुमार आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पटना से उनके गांव नालंदा के कल्याण बीघा तक समारोह का आयोजन किया गया है। जदयू ऑफिस में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर उनके लिए भारत रत्न की मांग की गयी है। जनता दल यूनाइटेड, जेडीयू के कार्यकर्ता इसे विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार ऐसे प्रगतिशील नेता हैं जो थकते नहीं। वर्षों से उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए सेवा की। उनकी दूरदर्शिता और बिहार के विकास की योजनाओं का काफी प्रभाव दिखा। उन्होंने जनता की सुख सुविधाओं के लिए काफी काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश के जन्मदिन पर 51 लाख बच्चों को तोहफा, वाल्मीकिनगर एवं बगहा से शुरुआत

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

इधर बिहार सीएम के जन्मदिन पर जदयू के कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया। उनके गांव कल्याण बीघा में सीएम का जन्मदिन मनाया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है। पटना में सीएम को जन्मदिन की बधाई के पोस्टर लगाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्टी सिंबल पर होंगे बिहार पंचायत चुनाव? नीतीश के मंत्री ने दिए संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां आदि नेताओं का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देने के लिए सबको धन्यवाद दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्टी सिंबल पर होंगे बिहार पंचायत चुनाव? नीतीश के मंत्री ने दिए संकेत

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम को जन्मदिन पर बधाई दी है। कहा है कि हम तो चाहते हैं कि सीएम स्वस्थ रहेंं। हालांकि, तेजस्वी यादव की बधाई में तंज कसने का अंदाज झलक गया। रविवार को वे दिल्ली से पटना लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। यह भी बताया कि राजद से संसदीय बोर्ड की बैठक आज सात बजे शाम से होने वाली है। राज्य सभा चुनाव को लेकर पार्टी की यह बैठक बुलाई गई है। तेजस्वी यादव को राज्यसभा का उन्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। इससे पहले चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा आरवी संसदीय बोर्ड की बैठक पटना में हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।