Lagal lagal jhulania main dhaga balam kalkatta chala Lalu Yadav is back in his old style vote adhikar yatra sasaram लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला; पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला; पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव

सासाराम से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज हो चुका है। जिसमे इंडिया गठबंधनन के तमाम नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी के अलावा राजद अध्यक्ष लालू यादव भी रहे। जिन्होने अपने पुराने ठेठ अंदाज में बीजेपी पर हमला बोला। 

Sun, 17 Aug 2025 02:40 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला; पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव

महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज रविवार सासाराम से हुआ। जिसमें राहुल गांधी-तेजस्वी यादव समेत अलायंस के बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। आरजेडी के राष्ट्रीय लालू यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनका ठेट अंदाज दिखा। भोजपुरी गाने की लाइने कहककर उन्होने बीजेपी पर हमला बोला। लालू ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया।

लालू ने कहा कि 'लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला' जिसका अर्थ है कि विरोधी को ऐसा धक्का देंगे कि वो बहुत दूर चला जाएगा। लालू यादव पहले अपनी सभाओं में इन गाने क गुनगुनाते थे। अपने संबोधन ने लालू ने राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सासाराम से राहुल और तेजस्वी की यात्रा शुरू, लालू बोले- बीजेपी को भगाइए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनना है तो सुनो, नहीं तो, 10 लोग भी... वोट अधिकार यात्रा में क्यों भड़के खरगे?

आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताएं। किसी भी कीमत पर भाजपा को हटाना है। भाजपा वोट की चोरी कर रही है। इसे सत्ता में नहीं रहने देना है। सब लोग एक हो जाएं। एक होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, और लोकतंत्र को मजबूत करना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।