good news recruitment in bihar state health society for more than seven thousand post खुशखबरी! बिहार में 7341 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी प्रक्रिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! बिहार में 7341 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी प्रक्रिया

  • इधर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर मंथन हो रहा है।

Tue, 28 Jan 2025 05:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
खुशखबरी! बिहार में 7341 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी प्रक्रिया

बिहार के सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मानव संसाधन की कमी दूर होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से राज्य में 7341 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इनको लेकर पिछले साल ही विज्ञापन जारी किए गए थे। इनकी बहाली की प्रक्रिया मार्च 2025 तक प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बहाली में 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 2619 आयुष चिकित्सक के साथ ही 220 नेत्र सहायक के पद भी शामिल हैं।

डिप्टी डायरेक्टर, एच एंड फायनेंस, सहायक निदेशक, मानव संसाधन, लॉजिस्टिक मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, कंसल्टेंट सीपीएचसी, कंसल्टेंट फाइनेंस, स्टेट कंसल्टेंट क्वालिटी, स्टेट कंसल्टेंट ब्लड सेल, सॉफ्टवेयर डेवलपर कम सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के 1-1 पदों , इंटोमोलोजिस्ट के दो पदों पर बहाली की जानी है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार, इन 12 पदों में 8 पदों पर बहाली की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शेष रिक्त पदों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल

सीएचओ एवं आयुष चिकित्सक पदों पर दोबारा परीक्षा लेने पर मंथन

सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर मंथन हो रहा है। आयुष चिकित्सकों के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया था। इन दोनों पदों पर बहाली को लेकर जल्द ही निर्णय लेने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पर मेहरबान मोदी सरकार, 2,766 करोड़ रुपये की मदद; स्कूल-सड़क बनेंगे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रगति यात्रा में पूर्णिया को कई सौगात, CM हर घर जल योजना का भी लेंगे जायजा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।