विधायक ने गोली चलाई, डांस में डूबी लेडी आर्किटेक्ट फ्लोर पर गिर गई; राजू सिंह के गुनाह की स्टोरी
विकास गुप्ता ने बताया था कि पत्नी अर्चना गुप्ता और बेटी 31 दिसंबर 2018 की रात नई दिल्ली के मंडी गांव की अंबेडकर कॉलोनी स्थित रोज फार्म में नए साल की पार्टी में गई थी। वहीं विधायक राजू ने गाली चलाई जो अर्चना को लग गई।

MLS Raju Singh Firing : नई दिल्ली के मंडी में 31 दिसंबर 2018 की रात हर्ष फायरिंग में महिला आर्किटेक्ट अर्चना की मौत में साहेबगंज विधायक को जेल भेज दिया गया। विधायक के खिलाफ अर्चना के पति विकास गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। विकास गुप्ता ने बताया था कि पत्नी अर्चना गुप्ता और बेटी 31 दिसंबर 2018 की रात नई दिल्ली के मंडी गांव की अंबेडकर कॉलोनी स्थित रोज फार्म में नए साल की पार्टी में गई थी। यह फार्म उनके दोस्त संजीव सिंह का था।
विकास गु्ता ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी डीजे डांस फ्लोर पर डांस कर रही थीं। उस समय उन्होंने ड्राइवर हरि सिंह और दोस्त संजीव सिंह के भाई राजू सिंह को अपने-अपने हथियारों से हवा में गोली चलाते देखा था। लगभग पांच मिनट बाद राजू सिंह ने फिर से गोली चलाई और तभी अर्चना नीचे गिर गईं। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। इसके बाद मेहमानों की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। 3 जनवरी 19 को अर्चना की मौत हो गई।
जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य एकत्रित किए थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 22 कैलिबर के दो कारतूस के खोखे जब्त किए। राजू सिंह के घर से कुछ कारतूस बरामद किए गए थे। साथ ही मृतक हरि सिंह के घर से एक .315 कैलिबर की राइफल, कुछ दगे कारतूस के खोखे और अन्य सामान बरामद किए गए थे। पुलिस ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर राजू सिंह के खिलाफ आरोप साबित करने में सफलता पाई। राजू सिंह बिहार के पूर्व विधायक थे। 2020, 2025 में उन्होंने चुनाव जीता। नीतीश सरकार में वह पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।
यूपी-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए थे विधायक
राजू कुमार सिंह पर हत्या के सबूत मिटाने के आरोप लगे थे। आरोप था कि डांस फ्लोर पर गिरे खून को पोंछ दिया गया, ताकि सबूत नष्ट हो जाए। वारदात के बाद राजू कुमार सिंह नेपाल भागने की तैयारी में थे। उन्हें यूपी-नेपाल बॉर्डर पर गोरखपुर से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर थे।
साहेबगंज : विधायक के कार्यकर्ताओं में मायूसी
साहेबगंज। विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में मायूसी है। बताया जाता है कि विधायक बनने से पहले राजू सिंह आनंदपुर खरौनी पहुंचे थे। उस दौरान सोमगढ़ पुल ध्वस्त हो गया। उन्होंने निजी कोष से ह्यूम पाइप खरीदा, स्वयं कुदाल उठाया और आम जनता के सहयोग से डायवर्सन बनाकर आवागमन चालू कराया।




साइन इन