miscreants threat and obscene acts with girl beat her friend in bihar बागीचा में चलो वरना वीडियो वायरल कर देंगे, बिहार में लड़की से गंदी हरकत; दोस्त को पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बागीचा में चलो वरना वीडियो वायरल कर देंगे, बिहार में लड़की से गंदी हरकत; दोस्त को पीटा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त नवीन तिवारी व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज एफआईआर में लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने घर से थोड़ी दूर घुमने के लिए निकली थी। जब वह अपने घर लौट रही थी तो बागीचा के समीप तीन लड़के नशा कर रहे थे।

Wed, 10 Sep 2025 09:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, सिकरहना, मोतिहारी
share
बागीचा में चलो वरना वीडियो वायरल कर देंगे, बिहार में लड़की से गंदी हरकत; दोस्त को पीटा

बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। मोतिहारी जिले में ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को फोटो वायरल करने की धमकी देकर कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके साथ ही उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। मामले को लेकर लड़की ने तीन लड़कों के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त नवीन तिवारी व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज एफआईआर में लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने घर से थोड़ी दूर घुमने के लिए निकली थी। जब वह अपने घर लौट रही थी तो बागीचा के समीप तीन लड़के नशा कर रहे थे। तीनों ने उन दोनों को घेर लिया तथा धमकी देकर कहने लगा कि मेरे साथ बागीचा में चलो नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने दे दी जान, घर में कोहराम

तथा जबरन हाथ पकड़कर बागीचा में ले जाने का प्रयास करने लगा। जब उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। राहगीरों द्वारा बीच बचाव किये जाने के बाद उनलोगों की जान बची। इसकी सूचना उनलोगों ने थाने पर आकर दी तो पुलिस वहां पहुंच दो आरोपी को गिरफ्तार की। जबकि एक आरोपी पिन्टू कुमार भागने में सफल रहा। मामले में पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना मेयर सीता साहू की छिन सकती हैं शक्तियां, महापौर को क्यों जारी हुआ नोटिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।