minor girl gang rape in west champaran admitted in hospital अब बिहार के पश्चिम चंपारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत नाजुक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब बिहार के पश्चिम चंपारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत नाजुक

नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक, पड़ोसी नमी कुशवाहा की लड़की चांदनी कुमारी द्वारा उनकी बेटी को एक फोन दिया गया था। जिससे वह बात करती थी। शनिवार की देर शाम चांदनी द्वारा लड़की को बुलाया गया। परंतु देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई।

Sun, 25 May 2025 08:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पश्चिम चंपारण
share
अब बिहार के पश्चिम चंपारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, हालत नाजुक

बिहार में छपरा जिले के बाद अब पश्चिम चंपारण में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पश्चिम चंपारण के धनहा में नाबालिग से हैवानियत की गई है। धनहा थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों के द्वारा गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के बाद चारों युवक लड़की को छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद खून से लथपथ नाबालिग लड़की को मधुबनी पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेतिया रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार की रात की है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में ही चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। दो आरोपी यूपी के तो दो आरोपी बिहार के हैं।

नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक, पड़ोसी नमी कुशवाहा की लड़की चांदनी कुमारी द्वारा उनकी बेटी को एक फोन दिया गया था। जिससे वह बात करती थी। शनिवार की देर शाम चांदनी द्वारा लड़की को बुलाया गया। परंतु देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। फिर लड़की के मोबाइल पर फोन किया गया तो, एक लड़के द्वारा फोन उठाया गया और नाम मुन्ना कुमार बताया गया। उसके बाद शंका के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

धनहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। यूपी पुलिस के सहयोग से मुन्ना कुमार का पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुन्ना कुमार की निशानदेही पर बसवारी से लड़की को खून से लथपथ पाया गया। नाजुक हालात में लड़की को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद मेडिकल के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। वही रात भर में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि, गैंगरेप की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रामघाट गांव निवासी मुन्ना कुमार एवं त्रिलोकपुर गांव निवासी अंगेज कुमार है। इनके अलावा बिहार के गोबरहिया गांव निवासी दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है। वही लड़की को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, एफ एस एल की टीम द्वारा साक्ष्य जुटाया जा रहा हैं।

छपरा में गैंगरेप

इधर छपरा जिले के एक गांव में चौथी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप और हत्या करने की घटना शनिवार को घटित हुई। इस शर्मनाक घटना को पांचों आरोपितों ने छात्रा के स्कूल से लौटते वक्त एक चिमनी भट्टा के पास अंजाम दिया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस और रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, नौकरी वाले वेबसाइट से साइबर फ्रॉड
ये भी पढ़ें:बगल में बच्ची और हाथ में हथियार, बिहार में कट्टा वाली लेडी का वीडियो वायरल

ग्रामीणों ने तीन आरोपितों को घटना के बाद दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव बरामद कर मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किया है।

घटना के बारे में लोगों का कहना है कि छात्रा अपने नजदीकी प्राथमिक स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी कि आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से लोगों में गुस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हिंदू मैरेज एक्ट लागू करने का प्लान, शादी का रजिस्ट्रेशन होगा आसान
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; IMD ने बताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।