Minister Vijay Sinha strict on encroachment set timing of March for campaign आयुर्वेदिक इलाज कर समाधान करेंगे, अतिक्रमण पर मंत्री विजय सिन्हा सख्त; मुहूर्त भी बता दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आयुर्वेदिक इलाज कर समाधान करेंगे, अतिक्रमण पर मंत्री विजय सिन्हा सख्त; मुहूर्त भी बता दिया

विजय सिन्हा ने कहा कि जो मेरा मिशन और ध्येय है वह पूरा होकर रहेगा। अंगद का पैर कोई खींच नहीं सकता। परिणाम की चिंता किए बगैर मैं अपना काम करता रहता हूं। मार्च से अतिक्रमण पर सघन अभयान चलेगा।

Thu, 19 Feb 2026 08:46 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आयुर्वेदिक इलाज कर समाधान करेंगे, अतिक्रमण पर मंत्री विजय सिन्हा सख्त; मुहूर्त भी बता दिया

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न जिलों में सरकारी भूमि और सड़कों पर अतिक्रण को लेकर सख्ती दिखाई है। विधानसभा में सत्र के दौरान कहा कि मार्च के बाद राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग आयुर्वेदिक इलाज कर इसका स्थाई समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा कड़वी होती है पर इसका अंजाम सुखद होगा। वह विधानसभा में गुरुवार को राहुल कुमार के सवाल को लेकर अपनी बात रख रहे थे।

गुरुवार को जहाबाबाद के जेडीयू विधायक राहुल कुमार ने सदन सरकार की तरफ से मिले जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्राप्त हुआ है। लेकिन, जिस तरह का उत्तर मिला है उससे लगता है कि मंत्री जी तो बिहार में बदलाव लाना चाहते हैं पर, कभी कभी लगता है कि इनके ही लोग इनका पैर खींच रहे हैं। क्या अतिक्रमण की समय सीमा बता सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर अंचल में 4 भूमाफिया पर FIR, जरूरत पड़ी तो खुद जाएंगे; विजय सिन्हा का ऐलान

इसपर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो मेरा मिशन और ध्येय है वह पूरा होकर रहेगा। अंगद का पैर कोई खींच नहीं सकता। परिणाम की चिंता किए बगैर मैं अपना काम करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि जेडीयू सदस्य को यह विश्वास दिलाते हैं कि जितना ही दिन रहेंगे राजस्व एवं भूमि सुधार का काम करते रहेंगे। अतिक्रमण पर काम मार्च के बाद शुरू करेंगे और उसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। आपकी चिंता जायज है कि कभी सीओ हड़ताल पर चले जाते हैं तो कभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं। लेकिन, सबका रास्ता निकल जाएगा। जिन्होंने अतिक्रमण करके रखा है उसे हर हाल में हटाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 घंटे के अंदर हटाओ अवैध होर्डिंग-पार्किंग, सिन्हा बोले- माफियागिरी नहीं चलेगी

मंत्री विजय सिन्हा के जवाब पर मटिहानी से आरजेडी विधायक वोगो सिंह ने टोका। विजय सिन्हा ने कहा कि एक चीज को ध्यान रखिएगा कि दवा कड़वी होती है। लेकिन, जब लोग दवा खाते हैं तो जब उसका असर होता है और आदमी स्वस्थ हो जाता है। फिर उसके बाद सभी लोग उसी दवा को स्वीकार करते हैं। विजय सिन्हा ने मंत्री बनने के बाद यह कहा था कि भूमाफिया का खात्मा किया जाएगा। सभी सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा जहां जनहित के लिए कोई काम हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 साल में पूरा करें लैंड सर्वे, विजय सिन्हा बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दरअसल बिहार में अतिक्रमण बड़ा मुद्दा है। राजधानी पटना समेत सभी शहरों में सड़क के फूटपाथ और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है। आम तौर पर लोग अपनी बिल्डिंग की सिढ़ी भी सड़क के पोर्शन में बना लेते हैं। सड़क पर पानी बहा देना और नाले पर कंस्ट्रक्शन कर लेना आम बात हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।