Minister Jivesh Mishra sends legal notice to Tejashwi Yadav asks to apologise for fake medicine allegations मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव को भेजा कानूनी नोटिस, नकली दवा के आरोप पर माफी मांगने को कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव को भेजा कानूनी नोटिस, नकली दवा के आरोप पर माफी मांगने को कहा

नीतीश सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नकली दवा के आरोप पर 15 दिनों के भीतर तेजस्वी से माफी मांगने को कहा है। 

Sat, 20 Sep 2025 11:10 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मंत्री जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव को भेजा कानूनी नोटिस, नकली दवा के आरोप पर माफी मांगने को कहा

बिहार के नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार उर्फ जीवेश मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस तेजस्वी द्वारा जीवेश मिश्रा पर नकली दवा के उत्पादन एवं बिक्री के आरोप लगाने पर भेजा गया है। नीतीश सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे से मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव से कहा कि वे 15 दिनों में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नोटिस कथित तौर पर झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बयानों और न्यायिक कार्यवाही को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आधार पर भेजा गया है।

अपने वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में मंत्री ने कहा है कि मामला सिप्रोफ्लाक्सेसिन दवा के उत्पादन और विपणन से जुड़ा है। इस प्रकरण में न्यायिक कार्रवाई से गुजर चुके जीवेश मिश्रा को सेशन कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव ने उनके खिलाफ नकली दवा के उत्पादन-बिक्री का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी

नोटिस में कहा गया है कि तेजस्वी ने मंत्री जिवेश कुमार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। अगर वे क्षमायाचना नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ दीवानी के साथ फौजदारी का भी मुकदमा होगा। बता दें कि पिछले दिनों दरभंगा के एक पुलिस थाने में तेजस्वी यादव मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ पत्रकार की पिटाई की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का दावा- जीवेश मिश्रा ने सवाल पूछने पर पत्रकार को पीटा; वीडियो दिखाया

इसके बाद उन्होंने मंत्री पर कई आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की थी। उसमें तेजस्वी ने लिखा था, "नकली दवा बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले दवा चोरी में सजायाफ्ता जीवेश मिश्रा, नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री बने बैठे हैं और ऊपर से गाली देकर अतिपिछड़ा वर्ग के पत्रकार को पीट रहे हैं।"

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।