winter season end in bihar due to temperature in January imd said February will hot बिहार में ठंड की विदाई, जनवरी का महीना सबसे गर्म; फरवरी में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ठंड की विदाई, जनवरी का महीना सबसे गर्म; फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

  • जनवरी के अंतिम सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि अगले कुछ दिनों तक बिहार में किसी भी तरह के सिस्टम का प्रभाव नहीं आने वाला है। इसी कारण प्रदेश से ठंड की विदाई शुरू हो गई है।

Sun, 2 Feb 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में ठंड की विदाई, जनवरी का महीना सबसे गर्म; फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में पिछले पांच वर्षों के दौरान 2025 की जनवरी सबसे गर्म रहा। पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान पिछले चार वर्षों के मुकाबले इस वर्ष दो डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। जिस कारण शीत दिवस और शीत लहर के दिनों की संख्या में काफी कमी आई है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। सिर्फ सुबह और शाम में ठंड लगती है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक रहेगा। वर्षा भी सामान्य से कम होगी। जिस कारण फरवरी में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने वाला है।

जनवरी के अंतिम सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि अगले कुछ दिनों तक बिहार में किसी भी तरह के सिस्टम का प्रभाव नहीं आने वाला है। इसी कारण प्रदेश से ठंड की विदाई शुरू हो गई है। ठंड की विदाई शुरू होने के कारण ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल, भूटान से आ रहे फर्जी कॉल की पहचान अब आसान, बिहार में इन दो जगहों पर गेटवे

हालांकि पछुआ चलने के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहता है। जिस कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है, वैसे-वैसे सूरज के तल्ख तेवर के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सीधे धूप में आने पर गर्मी का एहसास हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।