man shot dead in bihar after fight in mumbai मुंबई में विवाद और बिहार में मर्डर, डीजे के शोर में कनपटी पर क्यों दाग दी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुंबई में विवाद और बिहार में मर्डर, डीजे के शोर में कनपटी पर क्यों दाग दी गोली

  • मृतक के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हुई है। भाई ने बताया कि संजू मुंबई में रहता था। जहां गांव का ही अमरदीप शर्मा भी मजदूरी करता था।

Tue, 11 March 2025 08:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सहरसा
share
मुंबई में विवाद और बिहार में मर्डर, डीजे के शोर में कनपटी पर क्यों दाग दी गोली

मुंबई में विवाद हुआ और बिहार में मर्डर। सहरसा जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव में सोमवार की देर रात मुंबई में हुए विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीजे की शोर में संजू शर्मा को गोली मार दी गई। परिजनों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हुई है। भाई ने बताया कि संजू मुंबई में रहता था। जहां गांव का ही अमरदीप शर्मा भी मजदूरी करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पबजी खेलने के दौरान सिर में गोली मार कर हत्या, पटना में दोस्त बना कातिल
ये भी पढ़ें:पटना में बेलगाम अपराधी, ऑनलाइन परीक्षा सेंटर संचालक को गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:छात्रसंघ चुनाव में किस्मत आजमाएगी जन सुराज, पीके करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान

मुंबई में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई थी। अमरदीप शर्मा ने संजू को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सलखुआ पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंचकर छानबीन किया।ॉ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर सताएगी गर्मी, सहना होगा 36 डिग्री का टॉर्चर; कैसा रहेगा बिहार में मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में रोज मर रहे 18 बच्चे, रिपोर्ट में खुलासा;सबसे ज्यादा स्कूली छात्र शिकार
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, राज्य में अलर्ट; इंसान कैसे बचें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।