heat will increased during holi imd said temprature reached on 36 degreee in bihar Bihar Weather Report: होली पर सताएगी गर्मी, सहना होगा 36 डिग्री का टॉर्चर; कैसा रहेगा बिहार में मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: होली पर सताएगी गर्मी, सहना होगा 36 डिग्री का टॉर्चर; कैसा रहेगा बिहार में मौसम

  • Bihar Weather Report: न्यूनतम तापमान में पांच दिनों के दौरान एक से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार होली के पूर्व मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के आसार हैं। 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

Tue, 11 March 2025 08:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Report: होली पर सताएगी गर्मी, सहना होगा 36 डिग्री का टॉर्चर; कैसा रहेगा बिहार में मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज तल्ख होने लगा है। इस बार होली पर गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, होली पर 34 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है।

न्यूनतम तापमान में पांच दिनों के दौरान एक से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार होली के पूर्व मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के आसार हैं। 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसका आंशिक प्रभाव अप्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी दिख सकता है।

सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में पुरवा के प्रवाह से मौसम सामान्य बना रहा। पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तो 33.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, छपरा को छोड़ कर पटना सहित शेष शहरों के न्यूनतम पारा में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया और 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।