man jumped from mobile tower in one sided love bihar samastipur आशिक ने टावर से कूदकर दी जान, बिहार में एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आशिक ने टावर से कूदकर दी जान, बिहार में एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम

पुलिस ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। काफी मान मनौव्वल के बाद भी युवक टावर से नीचे नहीं उतर कर टावर प से नीचे कूद गया। आनन फानन में मौजूद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Sun, 21 Sep 2025 02:38 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कल्याणपुर, समस्तीपुर
share
आशिक ने टावर से कूदकर दी जान, बिहार में एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम

बिहार में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम हुआ है। एक युवती से एकतरफा मोहब्बत करने वाले शख्स ने मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना समस्तीपुर जिले की है। यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड गांव में एक युवक ने शनिवार की दोपहर बाद मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों की माने तो प्रेम-प्रसंग में नाकाम होने पर उसने यह कदम उठाया था। युवक की पहचान गांव के ही वार्ड दो निवासी नथुनी पासवान के पुत्र अमर कुमार (20) के रूप में हुई।

करीब तीन घंटे तक गांव में इसको लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा होते रहा। इस दौरान लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। काफी मान मनौव्वल के बाद भी युवक टावर से नीचे नहीं उतर कर टावर प से नीचे कूद गया। आनन फानन में मौजूद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, पवन कुमार बजंथरी ने ली शपथ

ग्रामीणों की माने तो युवक का गांव के ही एक महिला से कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में नाकाम होने के कारण प्रेमिका के परिजन पर दबाव डालने के उद्देश्य से वह गांव के ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। लोगों का बताया कि इसको लेकर पहले भी कई बार युवक को परिजनों ने समझाया था। परंतु वह युवक किसी की भी बात नहीं माना।कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बतायाप्रथम दृष्टया में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। हालाकिं परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे, नीतीश सरकार का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।