Mallikarjun Kharge attack PM Modi by showing old video listed 11 lies also targeted Nitish kumar पुराना वीडियो दिखा कर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा; 12 झूठ गिनाए, नीतीश को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुराना वीडियो दिखा कर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा; 12 झूठ गिनाए, नीतीश को भी लपेटा

एक दिन के बिहार दौेर पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा। पुराना वीडियो दिखाकर प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। और 12 झूठ गिनाए।

Sun, 20 April 2025 03:04 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
पुराना वीडियो दिखा कर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा; 12 झूठ गिनाए, नीतीश को भी लपेटा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक दिन के बिहार दौरे पर है। इस दौरान उन्होने बक्सर में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। पीएम मोदी का पुराना वीडियो रैली में दिखाकर खरगे ने झूठ बोलेने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने झूठ की फैक्ट्री लगा दी है। 18 अगस्त 2015 के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होने कहा था कि बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज देंगे। लेकिन वो पैकज कहां है? क्या उन्होने अपने दोस्त (नीतीश कुमार) के साथ बांट लिया है। मोदी जी झूठ पर झूठ बोलते आए हैं।

खरगे ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री मोदी के 11 झूठ गिना चुका हूं, आप लोगों को 12 झूठ गिनाता हूं। मोदी जी ने 100 दिन में काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन कहां आया? 15-15 लाख आपके खाते में आएंगे, क्या आए? 2 करोड़ हर साल नौकरी का वादा किया था। अब तो 11 साल हो गए। इस हिसाब से 22 करोड़ नौकरियां मिलनी चाहिए थीं। लेकिन कहां हैं। खरगे ने कहा कि बिहार से 2 करोड़ लोग नौकरी के लिए बाहर जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला सेट, इन दो फैक्टर पर रहेगा जोर
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस, बिहार चुनाव पर आरजेडी की दो-टूक

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सस्ती करने का दावा किया था, सबके दाम बढ़ और गए। गंगा की सफाई की बात कही थी, क्या गंगा साफ हो पाई्ं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा किया था। हवाई चप्पल वालों को हवाई सफर का सपना दिखाया। हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। एमएसपी की गारंटी का वादा किया था। बिहार में पहले 40 फीसदी चीनी का उत्पादन होता था, लेकिन अब 4 फीसदी रह गया है। राज्य में कारखाने बंद हो गए हैं। क्या यही अच्छे दिन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की बैठक में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनी, तेजस्वी को जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की मीटिंग पर सियासत तेज; गिरिराज सिंंह बोले- मूस मोटइहैं तो...

खरगे ने महागठबंधन के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार कभी इधर , कभी उधर करते हैं। बीजेपी के दोस्त बन गए हैं। कम से कम बिहार में तो युवाओं को नौकरी दिलाएं। 2015 में पीएम मोदी ने जो सवा लाख करोड़ का पैकेज देने की बात कही थी। क्या उसका आपस में बांट लिया है। आपको बता दें बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ये पहली चुनाव रैली है। ये बातें उन्होने जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम में बोलते हुए कही।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।