Tejashwi Yadav Mahagthbandhan CM Face RJD clear reply on Bihar Election तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस, बिहार विधानसभा चुनाव पर आरजेडी की दो-टूक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस, बिहार विधानसभा चुनाव पर आरजेडी की दो-टूक

आरजेडी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं, यही सत्य है।

Fri, 18 April 2025 01:45 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस, बिहार विधानसभा चुनाव पर आरजेडी की दो-टूक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की पहली बैठक में भले ही सीएम कैंडिडेट का नाम तय नहीं किया गया। मगर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री का चेहरा मान रही है। बैठक के एक दिन बाद आरजेडी ने दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम फेस हैं। हालांकि, अभी तक सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने तेजस्वी के चेहरे पर हामी नहीं भरी है।

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को पटना में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए झा ने कहा, " जैसे पूर्व दिशा से सूर्य का उगना यूनिवर्सल सत्य है, उसी तरह तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है।" मनोज झा के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया कि आरजेडी तेजस्वी के अलावा किसी और चेहरे पर विचार ही नहीं करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए... सीएम पद के सवाल पर तेजस्वी ने कुछ यूं दिया जवाब

इससे पहले गुरुवार को पटना में हुई महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम कैंडिडेट के सवाल को आरजेडी और कांग्रेस ने टाल दिया था। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। सभी दलों में यूनिटी और क्लैरिटी है। हालांकि, उन्होंने तेजस्वी के नाम की घोषणा नहीं की। पिछले दिनों अल्लावरु ने चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री का फैसला करने की बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृष्णा अल्लावरु को लेफ्ट में बिठाकर कैसे कांग्रेस को राइट ट्रैक पर लाए तेजस्वी?

हालांकि, महागठबंधन की पहली बैठक में तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली, जिससे यह संकेत लगाए जा रहे हैं कि उनके चेहरे पर ही सभी घटक दल चुनावी मैदान में उतरेंगे। महागठबंधन की समन्वय समिति का अध्यक्ष तेजस्वी को बनाया गया है। यह समिति ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के सभी निर्णय लेगी। इसमें हर घटक दल के दो-दो सदस्य होंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।