Major theft in Kamakhya Express train thieves stole passengers phones wallets jewelry कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, यात्रियों के फोन-पर्स और गहने तक उड़ा ले गए बदमाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, यात्रियों के फोन-पर्स और गहने तक उड़ा ले गए बदमाश

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार-गुरुवार की आधी रात के दौरान भीषण चोरी हो गई। कई यात्रियों के फोन, पर्स, कैश और सोने के गहने चोर उड़ा ले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो चोरी का एहसास हुआ। अधिकतर शिकायतें सेकंड एसी कोच के यात्रियों की आई हैं। 

Thu, 8 Jan 2026 04:03 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कटिहार
share
कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, यात्रियों के फोन-पर्स और गहने तक उड़ा ले गए बदमाश

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (15623) में भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। राजस्थान के जोधपुर से असम के कामाख्या जा रही इस ट्रेन के अलग-अलग कोच में सफर कर रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों के सामान चोर उड़ा ले गए। यात्रियों का कहना है कि पटना से कटिहार के लिए ट्रेन खुलने के बाद उन्हें अपने सामानों के चोरी होने का एहसास हुआ। चोरों ने हाथ साफ कर यात्रियों के फोन, पस, कैश और यहां तक कि सोने के गने भी उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार चोरी की अधिकतर शिकायतें कामाख्या एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों की ओर से आई हैं। कटिहार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

आशंका है कि बुधवार और गुरुवार की आधी रात के दौरान जब यात्री सो रहे थे, तभी चोरों ने उनके सामान में हाथ साफ कर दिया। गाड़ी संख्या 15623 एक लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेन है जो जोधपुर से दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी, पटना, कटिहार होते हुए कामाख्या तक जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन पर लदा ट्रक बिजली के तार से सटा, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

ट्रेन में सवार यात्री कमलेश कुमार ने बताया, "हम अपने बर्थ पर सो रहे थे। सुबह उठे तो मोबाइल और पर्स गायब मिला। एसी कोच में इस तरह की चोरी होना बेहद चिंताजनक है।" एक अन्य यात्री केशव ने कहा कि ट्रेन में कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। अगर गश्ती होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

ट्रेनों में चोरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।