Maithili Mrinal become patna university president first time women win in pu election मैथिली मृणाली पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष, सोनाली राज महासचिव; पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैथिली मृणाली पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष, सोनाली राज महासचिव; पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा

  • आजतक पटना विश्वविद्यालय के इतिहास में कोई महिला अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी। यह छह दशकों में पहली बार हुआ है। इतिहास के पन्नों में मैथिली की जीत दर्ज हो गई। वहीं महासचिव पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने सबसे अधिक 4274 वोट लेकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

Sun, 30 March 2025 06:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
मैथिली मृणाली पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष, सोनाली राज महासचिव; पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार महिला उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष सहित तीन मुख्य पदों में महासचिव, और कोषाध्यक्ष पर महिला उम्मीदवारों की जीत हुई है। विद्यार्थी परिषद की महिला प्रत्याशी मैथिली मृणाली ने अध्यक्ष पद जीत कर इतिहास रच दिया है। आजतक पटना विश्वविद्यालय के इतिहास में कोई महिला अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी। यह छह दशकों में पहली बार हुआ है। इतिहास के पन्नों में मैथिली की जीत दर्ज हो गई।

वहीं महासचिव पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने सबसे अधिक 4274 वोट लेकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं इस पद पर दूसरे स्थान पर विद्यार्थी अंकित कुमार 1899 मत मिला है।वहीं संयुक्त सचिव पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहन सिंह ने जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनु कुमार को हराया है। रोहन 2273 वोट मिले, वहीं अनु कुमारी को 2091 मिला है। अनु कुमारी 182 वोट से हार गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पर सौम्या श्रीवास्तव को 2707 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर ओमजय यादव 1806 वोट मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में बाढ़मुक्त होगा बिहार, पटना में बोले अमित शाह; BJP नेताओं को दिए टिप्स

साल 2022 में क्या हुआ था…

वहीं वर्ष 2022 के चुनाव में सेंट्रन पैनल पर चार पदों पर छात्र जदयू ने कब्जा की थी। इसमें अध्यक्ष आनंद मोहन, उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी और कोषाध्यक्ष पर रविकांत जीते थे। सिर्फ महासचिव पर एबीवीपी के समर्थित उम्मीदवार विपुल को जीत हासिल हुई थी।

इसके पहले वर्ष 2019 के चुनाव में छात्र जाप के अध्यक्ष मनीष यादव और संयुक्त सचिव आमिर राजा ने जीत हासिल की थी। वहीं उपाध्यक्ष पर छात्र राजद के निशांत यादव, महासचिव पद एबीवीपी की प्रियंका श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पर छात्र जदयू की कोमाल कुमारी ने जीत दर्ज की थी।

इसके पहले सेंट्रल में 2012 में विद्यार्थी परिषद के आशीष सिन्हा ने जीत दर्ज की थी। एआईएसएफ पद पर उपाध्यक्ष आंशुमान और अंशु कुमारी को जीत हासिल हुई थी। वहीं छात्र जदयू से संयुक्त सचिव अनुप्रिया और कोषाध्यक्ष पर छात्र राजद के अभिषेक गुप्ता की जीत हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में बाढ़मुक्त होगा बिहार, पटना में बोले अमित शाह; BJP नेताओं को दिए टिप्स
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का शानदार मौका, शिक्षा विभाग में इन पद होगी 7500 नियुक्तियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।