Amit shah meeting with bjp leader in patna samrat choudahry dilip jaiswal bihar election 5 साल में बाढ़मुक्त होगा बिहार, पटना में बोले अमित शाह; बीजेपी नेताओं को दिए चुनावी टिप्स, Bihar Hindi News - Hindustan
More

5 साल में बाढ़मुक्त होगा बिहार, पटना में बोले अमित शाह; बीजेपी नेताओं को दिए चुनावी टिप्स

  • अमित शाह ने कहा कि हमें मोदी और नीतीश सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जाना है। बिहार में हम लंबे समय से गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। ऐसे में बिहार में चुनाव जीतने में कोई शंका नहीं है। बिहार चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। किस नेता को क्या जिम्मेवारी दी जानी है, यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा।

Sun, 30 March 2025 06:23 AMNishant Nandan
share
5 साल में बाढ़मुक्त होगा बिहार, पटना में बोले अमित शाह; बीजेपी नेताओं को दिए चुनावी टिप्स

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के बिना देश का विकास संभव नहीं है। हम अगले पांच वर्षोँ में बिहार को बाढ़ से मुक्त बनाएंगे। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। हम 2014 जीते, 2019 में जीत हासिल हुई। अब 2025 में पहुंच चुके हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बंद कमरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में गृह मंत्री ने इस साल होने वाले चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार को बजट में इस बार विशेष मिला।

इसको लेकर हम पर आरोप लगाए गए कि 2025 का बजट बिहार के लिए था, लेकिन विरोधियों की बातों से हमें कुछ लेना-देना नहीं है। बजट में बिहार को मिली सौगातों को लोगों तक पहुंचाइए। केन्द्र सरकार बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा दे रही है। हमें मोदी सरकार और नीतीश सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जाना है। बिहार में हम लंबे समय से गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। ऐसे में बिहार में चुनाव जीतने में कोई शंका नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली मृणाली पीयू छात्रसंघ की अध्यक्ष, पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा

बिहार चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। किस नेता को क्या जिम्मेवारी दी जानी है, यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा। पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। देश में आजादी के बाद गरीबों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 60 करोड़ हो गई। कांग्रेस ने सिर्फ आश्वासन दिया, लेकिन मोदीजी के 10 वर्षों के शासन में दीनदयाल के अंत्योदय के कार्यक्रम को बढ़ाते हुए सभी लोगों तक पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस बार हम तमिलनाडु भी जीतेंगे। हालांकि कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई लेकिन गृहमंत्री खबर लिखे जाने (रात साढ़े 11 बजे) तक बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथदफ्तर में ही बैठे थे।

बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी

14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है। दीपोत्सव होगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी विचार रखे। मौके पर बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दूबे, राजभूषण चौधरी, सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधान पार्षद संजय मयूख सहित 200 नेता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का शानदार मौका, शिक्षा विभाग में इन पद होगी 7500 नियुक्तियां

आपातकाल के मीसा बंदियों को सम्मानित करेगी भाजपा

आपातकाल में मीसा या डीआरआई के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, कारसेवकों का भी सम्मान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे। साथ ही एक सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर विकसित भारत हैशटैग के साथ अपलोड भी करेंगे। छह या सात अप्रैल को मतदान केंद्रों पर एकत्रित होना है। आठ और नौ अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होगा। सात से 12 तक मंडल अध्यक्ष के स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान में शामिल होना है।

सहयोगी उम्मीदवारों को भी कमल छाप का मान वोट करें

अमित शाह ने भाजपा दफ्तर में लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों को कमल छाप का प्रत्याशी समझ ही वोट करना है। लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी रणनीति से हमें ऐतिहासिक जीत मिलेगी। कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वायदे किए, उसे 10 साल में पूरा किया है। अगले 30 साल तक देश में भाजपा की सरकार रहेगी। देश से आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद 90 खत्म हो चुका है। अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने भाजपा को हर तरह से प्रतारित और बदनाम करने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर आने के लिए बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बंद होगा हवाई अड्डा चौराहा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।