Mahila Rojgar Yojana applications to start from 7th September Rs 10000 in first installment महिला रोजगार योजना के आवेदन कल से शुरू होंगे, पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिला रोजगार योजना के आवेदन कल से शुरू होंगे, पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे

नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार से शुरू होने वाले हैं। इस योजना के तहत पहली किस्त में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Sat, 6 Sep 2025 06:46 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
महिला रोजगार योजना के आवेदन कल से शुरू होंगे, पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ निर्देशिका जारी कर करेंगे। इसके तुरंत बाद आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों के लिए वेब पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था रखी गई है।

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। निर्देशिका के जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 सितंबर से खाते में आएंगे 10000 रुपये, महिला रोजगार योजना पर आया अपडेट

मंत्री ने आगे कहा है कि इस योजना का उद्देश्य स्पष्ट है- राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना। जब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तब पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत 10 हजार रुपये पहली किस्‍त के रूप में इसी माह हर परिवार की एक महिला को उनके खाते में भेज दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 रुपये वाली महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे होगा, जानें डिटेल्स
ये भी पढ़ें:10000 लेना है तो जीविका से जुड़ना होगा, नीतीश की महिला रोजगार योजना का पहला नियम

बिहार में आगामी महीने में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे ठीक पहले नीतीश सरकार महिलाओं के लिए यह योजना लेकर आई है। सरकार का कहना है कि जो महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी। उन्हें बाद में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और मुहैया कराई जाएगी। 6 महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।