Rs 10000 will come in bank account from September 15 update on Mahila Rojgar Yojana 15 सितंबर से खाते में आएंगे 10000 रुपये, महिला रोजगार योजना पर आया अपडेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 सितंबर से खाते में आएंगे 10000 रुपये, महिला रोजगार योजना पर आया अपडेट

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार द्वारा लाई गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 2-3 दिनों में हो जाएगी। पहले इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। फिर 15 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

Fri, 5 Sep 2025 05:59 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
15 सितंबर से खाते में आएंगे 10000 रुपये, महिला रोजगार योजना पर आया अपडेट

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ अगले दो-तीन दिनों के अंदर हो जाएगा। 7 सितंबर की संभावित तिथि मानकर ग्रामीण विकास विभाग की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दिन विभिन्न जिलों के लिए जागरूकता वाहन भी रवाना किए जाएंगे। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। वहीं, विभाग का लक्ष्य है कि 15 सितंबर से योजना की प्रथम किस्त की राशि 10 हजार रुपये का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खाते में शुरू कर दिया जाए।

इस योजना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के जीविका के कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे जीविका दीदियों को इस योजना के बारे में हर जानकारी दें, ताकि वह शीघ्र इसका लाभ उठा सकें। वहीं, जीविका मुख्यालय के पदाधिकारियों को भी जिलों में भेजा गया है। उन्हें निर्देश है कि वहां कैंप करें और जिला प्रशासन से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 लेना है तो जीविका से जुड़ना होगा, नीतीश की महिला रोजगार योजना का पहला नियम

जीविका के सदस्यों को ही योजना का लाभ मिलेगा

विभाग ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जीविका का सदस्य बनना अनिवार्य है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में एक करोड़ 40 लाख ग्रामीण महिलाएं जीविका की सदस्य हैं। वहीं, शहरों में भी जीविका दीदियों की संख्या तीन लाख 85 हजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 रुपये वाली महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे होगा, जानें डिटेल्स

10 तारीख को पेंशन भुगतान होगा

अधिकारियों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से 1100 रुपये करने के बाद योजना जमीन स्तर पर पहुंची है। विभाग के अनुसार, लगातार तीसरे माह 10 सितंबर को राज्यस्तरीय पेंशन भुगतान कार्यक्रम होगा। इसके तहत, प्रखंड एवं जिलों में शिविर लगाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को जागरूक किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।