Mahagathbandhan will take out Yatra before Bihar elections Rahul Gandhi will join with Tejashwi Yadav बिहार चुनाव से पहले यात्रा निकालेगा महागठबंधन, तेजस्वी के साथ राहुल गांधी भी दिखेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले यात्रा निकालेगा महागठबंधन, तेजस्वी के साथ राहुल गांधी भी दिखेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन अगस्त महीने में यात्रा निकालने जा रहा है। राज्य भर में निकलने वाली इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी भी शामिल होंगे। तेजस्वी के घर महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Wed, 30 July 2025 04:38 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले यात्रा निकालेगा महागठबंधन, तेजस्वी के साथ राहुल गांधी भी दिखेंगे

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन राज्य में यात्रा निकालने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर बुधवार को इंडिया गठबंधन की बिहार चुनाव को लेकर हुई समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी भी नजर आएंगे।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना में 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में तीन घंटे तक बैठक चली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में राजद नेता ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा कि अगले महीने यानी अगस्त 2025 में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाएंगे और जनता के बीच मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामयाबी को बताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के घर महागठबंधन की बैठक, बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?

महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। इन सभी मुद्दों को लेकर महागठबंधन जनता के बीच जाएगा।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद यह यात्रा निकाली जाएगी। महागठबंधन के जो बड़े नेता हैं, वो जनता के बीच जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। हर एक प्रमंडल में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसका तारीख और रूट आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी को NDA बुला रहा है; संतोष सुमन बोले- तेजस्वी 60 सीट देंगे नहीं, लौट आओ

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन की यात्रा में पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। प्रमंडल स्तर पर वृहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तेजस्वी ने भी कहा कि राहुल गांधी से उनकी इस बारे में बात हुई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए सहमति दी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।