lured under the pretext of a feast then beaten to death staged a fake accident using a tractor in bihar भोज के बहाने बुलाया, फिर बेरहमी से युवक को पीट-पीटकर मार डाला; ट्रैक्टर से रचा एक्सीडेंट का खेल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भोज के बहाने बुलाया, फिर बेरहमी से युवक को पीट-पीटकर मार डाला; ट्रैक्टर से रचा एक्सीडेंट का खेल

भागलपुर के नवगछिया के पकड़ा गांव में होली की रंजिश में कन्हैया राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे भोज के बहाने बुलाया और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को ट्रैक्टर के नीचे फेंककर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने पत्नी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ…

Sun, 19 April 2026 09:27 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
भोज के बहाने बुलाया, फिर बेरहमी से युवक को पीट-पीटकर मार डाला; ट्रैक्टर से रचा एक्सीडेंट का खेल

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कन्हैया राय के रूप में हुई है। आरोप है कि कुछ युवक उसे रात में बगल की एक शादी में भोज खाने के बहाने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ललन राय ने बताया कि रात करीब एक बजे अरविंद राय, सुशील राय और शंकर राय कन्हैया को घर से बुलाकर ले गए थे। ललन के अनुसार, होली के समय अरविंद और सुशील से कन्हैया का झगड़ा हुआ था, तब उन लोगों ने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त हाथ-पैर जोड़ने पर मामला शांत हुआ था, लेकिन शुक्रवार की रात उन्हीं लोगों ने खिला-पिलाकर कन्हैया की हत्या कर दी।

शव को ट्रैक्टर के आगे फेंका

परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को ट्रैक्टर के आगे रख दिया था, ताकि इसे एक सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके। सूचना पर पहुँची नवगछिया पुलिस घायल कन्हैया को अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला जटिल होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जाओ देवी के बयान पर अरविंद राय, सुशील राय और शंकर राय सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सहरसा: महिला की हत्या कर मक्के के खेत में फेंका शव

वहीं, सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र अंतर्गत पस्तपार लहौना बहियार स्थित मक्के के खेत से शनिवार को एक 300 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ हुआ। मृतक की पहचान पस्तपार वार्ड 12 निवासी लड्डू कामती की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर अच्छे तरीके से छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जीवाड़ा! बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन साल में 27% बच्चे कम कैसे हो गए
ये भी पढ़ें:बिहार की चमक से नासा हो गया हैरान, अंतरिक्ष से हीरे जैसा जगमगा रहा बिहार
ये भी पढ़ें:संसद भवन और राम मंदिर उड़ाने की साजिश, बिहार के सोहेल का कट्टरपंथियों से लिंक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।