Lover shot himself near his girlfriend house in Patna after betrayed in love प्यार में मिला धोखा, गर्लफ्रेंड के घर के पास प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्यार में मिला धोखा, गर्लफ्रेंड के घर के पास प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

पटना जिले के धनरुआ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर के पास जाकर खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी थी, जो प्रेमी को रास नहीं आया। उसके मना करने पर भी वह नहीं मानी, तो युवक ने अपनी जान ले ली।

Sat, 9 Aug 2025 05:52 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, धनरुआ (पटना)
share
प्यार में मिला धोखा, गर्लफ्रेंड के घर के पास प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

बिहार के पटना जिले में एक प्यार में धोखा मिलने पर एक प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर के पास जाकर खुद को गोली मार ली। घटना धनरुआ के सेवती गांव की है। युवक ने देसी कट्टे से अपने सीने में गोली उतार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार शाम को हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान सेवती गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र मंजय कुमार के रूप में हुई है। मंजय का गांव की ही एक लड़की से 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले युवती का झुकाव किसी और गांव के ही युवक की ओर हो गया, जिससे मंजय आहत था। उसको पहले ही इस बात की जानकारी मिल गई कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बात करती है। इस बात को लेकर वह उसे बार-बार समझाता था कि वह उस लड़के से बात न करे।

सोने का लॉकेट गिफ्ट करके लिया था वादा, लेकिन गर्लफ्रेंड ने तोड़ा

तीन दिन पहले ही मंजय ने उसे एक सोने का लॉकेट भी गिफ्ट में दिया था और वादा लिया था कि वह उस लड़के से अब बात नहीं करेगी। प्रेमिका ने भी उससे वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे आशिक से बात करती रही। यह मंजय सहन नहीं कर सका। शुक्रवार शाम वह अपनी प्रेमिका के घर के पास गया और वहीं पर कट्टा निकालकर सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मंजय को खून से लथपथ पड़ा देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 की भाभी, 21 का देवर; इश्क की आग में जल गई मर्यादा, 2 बेटों की मां फरार

धनरुआ थाना अध्यक्ष शुभेंदु कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सैंपल और साक्ष्य जुटाए। मौके से एक कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में मिले धोखे से जुड़ी आत्महत्या का लग रही है। पुलिस मृतक की प्रेमिका से भी पूछताछ करेगी। हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।