Liquor party in Bihar, where liquor is prohibited 5 people including the block pramukh arrested for drinking alcohol शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 लोग घर से गिरफ्तार, बोतलें बरामद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 लोग घर से गिरफ्तार, बोतलें बरामद

बिहारशरीफ में अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत पांच लोगों शराब पार्टी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए।

Fri, 12 Sep 2025 11:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बिहारशरीफ
share
शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 लोग घर से गिरफ्तार, बोतलें बरामद

शराबबंदी वाले बिहार में सारे थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शराब पार्टी कर रहे अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रोहित कुमार, उगावां के समिति सदस्य पिंटू यादव, खेतलपुरा पंचायत समिति सदस्य चांद बिंद सहित दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

बताया जाता है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारे गांव में छापेमारी करने गयी थी। एक घर के पास आरोपी की गाड़ी देखकर पुलिस को शक हुआ और घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए। थानाध्यक्ष ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां जहरीली शराब से 50 मौत हुई, वहां के थाने में ही पुलिस वाले पार्टी करते मिले
ये भी पढ़ें:DMCH से 3 बोतलें बरामद, डॉक्टरों की शराब पार्टी के बाद पुलिस का छापा
ये भी पढ़ें:स्कूल में ही टीचर्स ने कर ली दारू पार्टी, फिर हथकड़ी में हुई विदाई

इसके पहले भी बिहार शरीफ में एक होटल में छापेमारी के दौरान कई लोगों को बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के जाम छलकाते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।