Like Telangana caste census will be conducted across the country Rahul again attacked Nitish model तेलंगाना की तरह देश भर में कराएंगे जातीय जनगणना; राहुल ने नीतीश के मॉडल पर फिर हमला बोला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेलंगाना की तरह देश भर में कराएंगे जातीय जनगणना; राहुल ने नीतीश के मॉडल पर फिर हमला बोला

बिहार की जातीय जनगणना पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए पटना पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे। यह जनगणना बिहार की तरह नहीं बल्कि तेलंगाना की तरह होगी।

Wed, 5 Feb 2025 03:25 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेलंगाना की तरह देश भर में कराएंगे जातीय जनगणना; राहुल ने नीतीश के मॉडल पर फिर हमला बोला

आजादी के परवाने कार्यक्रम के तहत पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती का आयोजन किया गया है। बिहार कांग्रेस के इस आयोजन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में एक बार फिर उन्होने जातीय जनगणना की बात की। राहुल ने कहा कि हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे। यह जनगणना बिहार की तरह नहीं बल्कि तेलंगाना की तरह होगी। जनगणना कराने का मतलब केवल लोगों की संख्या जानना नहीं बल्कि उनको सक्रिय भागीदारी दिलानी है।

राहुल गांधी ने कहा नौकरशाह, शैक्षिक संस्थाएं, न्यायपालिका और मीडिया में दलित, पिछड़े और आदिवासी की भागीदारी न के बराबर है। देश के 200 शीर्ष उद्योगपतियों में कोई दलित नहीं है। भाजपा और आरएसएस सामने से संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करती है। लेकिन पीछे से यह इसे समाप्त करने में लगी है। हम दलित और पिछडों की लड़ाई लड़ रहे हैं, और आगे भी लड़ते रहेंगे। अपने 28 मिनट के संबोधन में राहुल गांधी ने विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया। इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार की जातीय गणना को फर्जी बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस-RJD के मंत्री क्या कर रहे थे? जातीय गणना को फेक बताने पर BJP का तंज
ये भी पढ़ें:अपने पूर्वजों की गलती का पश्चाताप कर गंगा… राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का तंज

इससे पहले राहुल गांधी ने पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर गए, और परिवार के सदस्यों मिलकर दुख बांटा। शकील अहमद के बेटे का शव कमरे में मिला था। बेटे अयान ने खुदकुशी की थी। जिसके बाद से पिता शकील सदमे में हैं। बेटे के शव को देखकर फूट-फूटकर रोए थे। राहुल गांधी ने इस घटना पर शोक जताया। आपको बता दें बीते 18 दिनों में राहुल का ये दूसरा बिहार दौरा है। जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।