Tejashwi Yadav appears Delhi court land for jobs scam evaded questions about Tej Pratap तेज प्रताप पर सवाल टाल गए तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाला में दिल्ली की अदालत में पेशी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप पर सवाल टाल गए तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाला में दिल्ली की अदालत में पेशी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान वे अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल को टाल गए।

Mon, 9 Feb 2026 06:42 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/पटना
share
तेज प्रताप पर सवाल टाल गए तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाला में दिल्ली की अदालत में पेशी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप के आरोपों पर चुप्पी साध ली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी सोमवार को लैंड फॉर जॉब घोटाला में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे तेज प्रताप पर सवाल किए तो उन्होंने टाल दिया। बता दें कि एक दिन पहले ही लालू के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप ने आरजेडी के 5 नेताओं को जयचंद बताकर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।

तेजस्वी यादव ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह रूटीन प्रक्रिया के चलते यहां आए हैं। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हालांकि, जब उनसे बड़े भाई के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पिछले दिनों सीबीआई विशेष कोर्ट ने तेजस्वी समेत लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाला में आरोप तय कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने RJD में 5 जयचंद के नाम गिनाए, अनुष्का से रिलेशन को बताया साजिश

बताया जा रहा है कि उस दौरान किन्हीं कारणों से तेजस्वी यादव अदालत में पेश नहीं हो पाए थे। इसके बाद दिल्ली की अदालत ने सभी आरोपियों को 15 फरवरी तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिया था। इसी के चलते तेजस्वी सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी ने अदालत में अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। वे ट्रायल का सामना करेंगे। इस केस की नियमित सुनवाई 9 मार्च से शुरू होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुष्का के मां बनने का दावा, तेजप्रताप ने पल्ला झाड़ कहा-दोनों से संबंध नहीं

तेज प्रताप ने क्या आरोप लगाए?

दरअसल, जेजेडी अध्यक्ष एवं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने रविवार रात पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आरोप लगाए। उन्होंने आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रौशन, सांसद संजय यादव, एमएलसी सुनील सिंह समेत 5 नेताओं का नाम लेकर उन्हें जयचंद करार दिया। तेज प्रताप ने कहा कि इन्हीं सभी लोगों ने अनुष्का यादव से उनका रिलेशन जोड़कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।