Lalu Yadav Arrives Singapore with Mangoes Lychees Laddus Daughter Rohini Acharya Embraces Him आम, लीची, लड्डू लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, गले लगीं बेटी रोहिणी आचार्या; बोलीं- भगवान आए हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आम, लीची, लड्डू लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, गले लगीं बेटी रोहिणी आचार्या; बोलीं- भगवान आए हैं

लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। बेटी रोहिणी आचार्या ने एयरपोर्ट पर अपने पिता से गले लगकर उनका स्वागत किया। लालू अपनी बेटी के लिए आम, लीची जैसे फल और ढेर सारी मिठाइयां लेकर गए हैं।

Sat, 30 May 2026 03:05 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आम, लीची, लड्डू लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, गले लगीं बेटी रोहिणी आचार्या; बोलीं- भगवान आए हैं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें बेटी रोहिणी आचार्या ने रिसीव किया। अपने पिता से मिलते ही वह उनसे गले लग गईं। लालू अपनी बेटी के लिए घर से आम, लीची, लड्डू समेत अन्य चीजें लेकर पहुंचे। महीनों बाद अपने पिता से मिलने पर रोहिणी आचार्या भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज उनके घर भगवान आए हैं। उनकी छोटी सी दुनिया में आज चारों धाम आए हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। साल 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रोहिणी ने ही उन्हें किडनी दी थी। ऑपरेशन के बाद वह समय-समय पर वहां डॉक्टर के पास जाकर स्वास्थ्य जांच कराते हैं। लालू अभी सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी के घर रुके हैं। रोहिणी आचार्या अपने पति एवं बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं।

बिहार की सारण लोकसभा सीट से 2024 में चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहती हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि, उस चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में घमासान छिड़ गया था।

रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया था कि उनके भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव एवं रमीज ने उनके साथ पटना स्थित राबड़ी आवास में अभद्र व्यवहार किया। हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। उनके साथ गाली-गलौज की गई और यहां तक कि चप्पल भी मारा गया। चुनाव नतीजों के बाद रोहिणी आचार्या रोते हुए राबड़ी आवास से निकलकर पटना एयरपोर्ट पहुंची थीं। फिर वहां से दिल्ली होते हुए सिंगापुर चली गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी

रोहिणी आचार्या ने उस समय अपने भाई तेजस्वी से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। इस वाकये के बाद वह अभी तक अपने मायके भी नहीं आई हैं। बीते 27 मई को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तेजस्वी यादव के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें पूरा लालू परिवार जुटा था। मगर रोहिणी आचार्या इसमें शामिल नहीं हुई थीं।

रोहिणी ने एक दिन पहले आगामी बिहार विधानसभा परिषद चुनाव में राजद से एमएलसी प्रत्याशी बनने की बात को भी अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का लालच नहीं है। बता दें कि विधान परिषद की 10 सीटों पर जून में चुनाव है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर आरजेडी इसमें से एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकती है। आरजेडी ने अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी आचार्या ने तोड़ लिया मायके से रिश्ता? इराज के बर्थडे में नहीं दिखीं बुआ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।