lalu prasad yadav took a jibe on pm narendra modi on his makhana remarks अगली बार 'बिहारी भुंजा' खाएंगे, पीएम मोदी के मखाना खाने की बात पर लालू का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगली बार 'बिहारी भुंजा' खाएंगे, पीएम मोदी के मखाना खाने की बात पर लालू का तंज

  • पीएम नरेंद्र मोदी पर लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि अबकी बार तो हमारे सवालों पर PM ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार वो 350 दिन ‘बिहारी भुंजा’ खाएंगे।

Wed, 26 Feb 2025 11:45 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अगली बार 'बिहारी भुंजा' खाएंगे, पीएम मोदी के मखाना खाने की बात पर लालू का तंज

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं लेकिन चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आए थे और इस दौरान उन्होंने मखाना बोर्ड बनाए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि वो साल में 300 दिन मखाना खाते हैं। पीएम मोदी की इन बातों पर अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है। लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि अबकी बार तो हमारे सवालों पर PM ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार वो 350 दिन ‘बिहारी भुंजा’ खाएंगे।

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव की तरफ से लिखा गया है, 'अबकी बार तो हमारे सवालों पर PM ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार 350 दिन “बिहारी भूंजा” खाएंगे।

100 दिन भागलपुरी सिल्क पहनेंगे।

छठ मैया का व्रत करेंगे।

गंगा मैया में डुबकी लगायेंगे।

जानकी मैया के मंदिर जाएंगे।

बिहार से बचपन का रिश्ता स्थापित करेंगे।

मधुबनी पेंटिंग्स का गमछा या कुर्ता पहनेंगे।

भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, सुरजापुरी और मैथिली भाषा की 2-4 उधारी लाइनों से संबोधन की शुरुआत करेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, लोकनायक जयप्रकाश जी और अन्य महापुरुषों से संबंध बतायेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, बीजेपी के पांच नेता बन सकते हैं मंत्री
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का नीतीश सरकार से इस्तीफा, आज कैबिनेट विस्तार

मखाना पर क्या बोले PM मोदी

आपको बता दें कि बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने मखाना का भी जिक्र किया था। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था, 'आपका मखाना आज देश ही नहीं पूरे विश्व में फेमस है। मैं भी 365 दिन में से 300 दिन तो जरूर मखाना खाता हूं।

बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जिनका पहली बार निर्यात शुरू हुआ है। अब बारी बिहार के मखाने की है। इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5000 जमा करो और 40,000 हजार का लोन लो, बिहार में महिलाओं से हुई गजब की ठगी
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार में बिजली सस्ती करने का प्लान, क्यों खुश हैं कंपनियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।