Nitish Cabinet expansion may take place in this week naval kishore yadav could be minister Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, चुनाव से पहले बीजेपी के सात और नेता बन सकते हैं मंत्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, चुनाव से पहले बीजेपी के सात और नेता बन सकते हैं मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: राज्य में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के दौरान चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को भी साधने का प्रयास किया जाएगा।

Wed, 26 Feb 2025 11:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, चुनाव से पहले बीजेपी के सात और नेता बन सकते हैं मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार बुधवार को होगा। नीतीश कुमार के नए कैबिनेट में भाजपा कोटे से पांच विधायक मंत्री बन सकते हैं। राजभवन की ओर से विधायकों को शपथ लेने के लिए सूचना दी जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे राजभवन में नये मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के दौरान चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को भी साधने का प्रयास किया जाएगा।

इससे पहले दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा की थी। 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री थे। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बीजेपी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का नीतीश सरकार से इस्तीफा, आज कैबिनेट विस्तार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल से निकल सीधे ITI में लेंगे ट्रेनिंग, बिहार के 25 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

भाजपा से 7 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकता है। जाहिर है ऐसे में नए मंत्रियों का कार्यकाल 6-7 महीने का ही होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले संभावित नामों पर चर्चा की थी। पार्टी ने जिन नामों पर चर्चा की उसमें नवल किशोर यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। जीवेश कुमार और अनिल शर्मा में से किसी एक को मंत्री बनाने की चर्चा है। वहीं एक महिला को भी शामिल किया जा सकता है। महिला में कविता देवी का नाम बताया जा रहा है। इनके अलावा भी कुछ अन्य नामों की चर्चा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार में बिजली सस्ती करने का प्लान, क्यों खुश हैं कंपनियां

जिलों में प्रवास करेंगे मंत्री

कोर कमेटी की बैठक में यह भी तय हुआ कि चुनावी वर्ष में अब सांगठनिक गतिविधियों को और तेज करना है। भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को कहा गया है कि वे जिलों में जाकर प्रवास करें। सरकार की योजनाओं का कितना क्रियान्वयन हुआ है, इसकी जमीनी स्तर पर समीक्षा करें। मंत्रियों को जिलों में प्रवास करने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल से निकल सीधे ITI में लेंगे ट्रेनिंग, बिहार के 25 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।