lalu prasad yadav talk with workers who are sitting outside rabri devi house said be unite राबड़ी आवास के बाहर पहरा दे रहे कार्यकर्ताओं में लालू ने भरा जोश, वीडियो कॉल से बोले- एकजुट रहें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राबड़ी आवास के बाहर पहरा दे रहे कार्यकर्ताओं में लालू ने भरा जोश, वीडियो कॉल से बोले- एकजुट रहें

पटना में राबड़ी देवी के घर के बाहर भीषण गर्मी के बीच भी राजद कार्यकर्ता लगातार पहरेदारी कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने पहरा दे रहे पार्टी वर्करों से बात कर एकजुट रहने का संदेश दिया है। 

Mon, 8 June 2026 08:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राबड़ी आवास के बाहर पहरा दे रहे कार्यकर्ताओं में लालू ने भरा जोश, वीडियो कॉल से बोले- एकजुट रहें

पटना में 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास के बाहर काा नजारा पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। पहले जहां पूर्वी सीएम राबड़ी देवी के घर के बाहर पुलिस वाले तैनात रहते थे तो वहीं अब वहां पहरेदारी के लिए एक भी पुलिसवाला नहीं है। राबड़ी देवी के घर के बाहर अब खुद राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लालू-राबड़ी और तेजस्वी सभी ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है। भीषण गर्मी के बीच राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बााहर डटे हुए हैं और अब लालू प्रसाद यादव ने इन वर्करों से बात कर उनमें जोश भरा है।

रविवार को दूसरे दिन भी राजद कार्यकर्ता और नेता शिफ्ट में आवास के बाहर डटे रहे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आवास पर बैठे कार्यकर्ताओं से शाम के वक्त वीडियो कॉल से बात की। लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों और नफरती शक्तियों से एकजुट होकर मुकाबला करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर कहां गए, अरेस्ट करने के लिए ढूढ़ रही पुलिस; नोएडा पुलिस से साधा संपर्क
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी के मंत्री के काफिले पर शराब माफियाओं ने कराया हमला, बाल-बाल बचे

इधर सुरक्षा में लगे गार्ड के हटाने के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार दोपहर बिना गार्ड के अकेले आवास से निकलीं। करीब एक घंटे के बाद वापस आईं। हालांकि इस बीच उन्होंने किसी कार्यकर्ता से बात नहीं की। 10, सर्कुलर रोड आवास के बाहर राजद, पटना महानगर के कार्यकर्ता शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। आवास के बाहर ही उनके लिए बेड और खाने का इंतजाम किया गया है।

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, शिवचंद्र राम, प्रवक्ता एजाज अहमद, महासचिव भाई अरुण, एजया यादव, मुन्नी रजक, डॉ. अनवर आलम, दीनानाथ यादव, रवीन्द्र सिंह, रेखा पासवान, भाई दिनेश, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, भाई दिनेश, रवींद्र आदि राजद कार्यकर्ताओं के साथ जमे रहे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले राजद नेताओं ने दावा किया था कि उनकी नेता (राबड़ी देवी) ने एनडीए सरकार द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने के विरोध में अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। बता दें कि सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के लिए भी कहा है। हालांकि, पूर्व सीएम ने आवास खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। राबड़ी आवास का मुद्दा अभी काफी गरम थाा इसी बीच राजद नेताओं ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। जिसके बाद से इस पूरे मामले पर काफी सियासत भी हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।