where is khan sir patna police search in global institute contact to noida police Khan Sir FIR News: खान सर कहां चले गए, अरेस्ट करने के लिए ढूढ़ रही पुलिस; नोएडा पुलिस से साधा संपर्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Khan Sir FIR News: खान सर कहां चले गए, अरेस्ट करने के लिए ढूढ़ रही पुलिस; नोएडा पुलिस से साधा संपर्क

Khan Sir FIR News: खान सर पर केस दर्ज होने के बाद उन्हें अरेस्ट करने के लिए पटना पुलिस खाक छान रही है। खान सर कोचिंग में भी नहीं मिले। इधर कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर आज कोर्ट में अग्रिम जमानत दायर कर सकते हैं। 

Mon, 8 June 2026 07:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Khan Sir FIR News: खान सर कहां चले गए, अरेस्ट करने के लिए ढूढ़ रही पुलिस; नोएडा पुलिस से साधा संपर्क

Khan Sir FIR News: आखिर खान सर कहां चले गए हैं? पटना पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही है लेकिन वो मिल ही नहीं रहे हैं। खुद पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से खान सर लापता हैैं। पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान कोचिंग संस्थान में पिछले मंगलवार की रात हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं, खान कोचिंग संस्थान के दो निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा फायरिंग करने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी सिलसिले में रविवार को दूसरे दिन यानी रविवार को भी पुलिस कोचिंग पहुंची। वहां खान सर नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के आलोक में उनकी गिरफ्तारी होनी है, इसीलिए पुलिस उनकी तलाश में वहां गई थी, लेकिन खान सर नहीं मिले। खान सर का कोई अता पता नहीं है।

जब्त राइफल के बारे में एजेंसी से मांगा जवाब

इधर पटना पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर के दोनों गार्ड से जब्त 315 बोर की राइफल को लेकर नोएडा स्थित सिक्योरिटी कंपनी से लाइसेंस को लेकर जानकारी जुटाने नोएडा पुलिस से संपर्क साधा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही कि लाइसेंस असली है या फिर नकली निर्गत किया गया है। पटना पुलिस गिरफ्तार यूपी के मैनपुरी निवासी गार्ड प्रदीप कुमार और कासगंज निवासी तालेबर सिंह के बार में स्थानीय थानों से जानकारी मांगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह होंगे MLC कैंडिडेट, आज करेंगे नामांकन
ये भी पढ़ें:पटना समेत दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, अभी और चढ़ेगा पारा; बारिश कब होगी

वहीं गार्ड द्वारा की गई फायरिंग के बाद खोखा पुलिस को अबतक नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला कि खोखा किसी ने उठाया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन पर बिखड़े खोखा को तुरंत ही हटा दिया गया था। रविवार को भी पुलिस मौके पर मौजूद रही। हालांकि सभी क्लास बंद होने के कारण कोल्ड स्टोरेज परिसर खाली रहा।

आज अग्रिम जमानत अर्जी डाल सकते हैं खान सर

खान ग्लोबल स्टडीज के मुख्य द्वार के पास पिछले 02 जून को हुई कथित फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद संस्थान से जुड़े दो गार्ड जेल में बंद हैं। इधर खान सर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आज पटना सिविल कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत अर्जी दायर कर सकते हैं। खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने कहा था कि खान ग्लोबल के गेट पर हुई वारदात के बाद संस्थान के एक व्यक्ति ने दूसरे संस्थान के डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और उसी के जवाब में विरोधी पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर करने वाले गार्डों के साथ खान सर का नाम भी डाल दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी के मंत्री के काफिले पर शराब माफियाओं ने कराया हमला, बाल-बाल बचे

मउआर ने कहा था कि खान सर अगली सुनवाई के दिन अग्रिम जमानत की अर्जी डालेंगे। उन्होंने कहा कि जमानत मिलना या नहीं मिलना न्यायालय पर निर्भर है, लेकिन ध्यान से देखने पर खान सर के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है और जानबूझ कर उन्हें फंसाने के लिए प्राथमिकी में नाम डाला गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।