Lalu and Tejashwi are afraid of Tej Pratap why are they silent on their son misdeeds Neeraj Kumar cornered RJD chief तेज प्रताप से डरते हैं लालू और तेजस्वी, बेटे की करतूत पर चुप्पी क्यों? नीरज कुमार ने RJD चीफ को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप से डरते हैं लालू और तेजस्वी, बेटे की करतूत पर चुप्पी क्यों? नीरज कुमार ने RJD चीफ को घेरा

होली पर अपने अंगरक्षक से जबरन ठुमके लगवाने वाले तेज प्रताप के वायरल वीडियो पर जेडीयू ने हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि क्यों अपने बेटे की करतूत पर लालू यादव चुप हैं। जैसे खुद आईएएस से पीकदान उठवाते थे, क्या उसी दौर में जी रहे हैं।

Mon, 17 March 2025 03:03 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप से डरते हैं लालू और तेजस्वी, बेटे की करतूत पर चुप्पी क्यों? नीरज कुमार ने RJD चीफ को घेरा

होली पर जबरन सिपाही को नचवाने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के वायरल वीडियो पर नीतीश कुमार की जेडीयू ने बड़ा हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपने बेटे की इस करतूत पर लालू क्यों चुप्पी साधे हैं। खुद आईएएस से पीकदान उठवाने वाले राजद चीफ लालू यादव क्या उसी दौर भी जी रहे हैं। अपने बड़े बेटे से क्या वो भी डरे हुए हैं। तेजस्वी यादव तो पहले से ही नतमस्तक हैं। क्योंकि तेज प्रताप उनसे उम्र में भी बड़े हैं, और शैक्षणिक योग्यता भी उनसे ज्यादा है। इसलिए उनका डरना तो लाजिमी है। लेकिन लालू जी क्यों डरें हैं?

आपको बता दें 15 मार्च को होली के दिन तेज प्रताप का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो स्टेज से कह रहे थे, ऐ सिपाही! दीपक अगर आज तुमने ठुमका नहीं लगाया तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, जिसके बाद गाने पर सिपाही नाचता दिखा था। हालांकि इस घटना पर सिपाही को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया था। तेज प्रताप के अंगरक्षक के तौर पर नई तैनाती हुई थी। तेज प्रताप के वायरल वीडियो पर जमकर हंगामा हुआ था। एनडीए के तमाम दलों ने आरजेडी को निशाना लिया था। अब जेडीयू ने भी करारा हमला बोला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया, तो भड़के गिरिराज सिंह; बोले- वो सोचते हैं उनके…
ये भी पढ़ें:ठुमका लगाना पड़ेगा, वरना सस्पेंड हो जाओगे; होली पर तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया
ये भी पढ़ें:बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ा फंसे तेज प्रताप, नाचने वाला सिपाही लाइन हाजिर

वहीं बिहार की कानून व्यवस्था पर आरजेडी के आरोपों पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध करने वाले लोग बचते नहीं हैं। लालू यादव आप उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं। इतनी संपत्ति अर्जित कर ली और अब आप अपने बेटे से भी डर रहे हैं। सही को सही और गलत को गलत बोलने को भी तैयार नहीं हैं। आपको बता दें होली पर तेज प्रताप बिना हेलमेट स्कूटी से सीएम आवास के बाहर पहुंच गए थे। उनके समर्थक भी बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। जिसके बाद इस मामले में 4000 रुपए का चालान भी कटा गया है। गाड़ी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन फेल था। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का 1000 रुपए, पॉल्यूशन का 1000 रुपए और इंश्योरेंस फेल का 2000 रुपए का चालान भेजा गया है। स्कूटी फुलवारी शरीफ के कमरूल हुदा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।