Giriraj Singh got angry when Tej Pratap made the constable dance said he thinks it is his parents rule तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया, तो भड़के गिरिराज सिंह; बोले- वो सोचते हैं उनके मां-बाप का राज है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया, तो भड़के गिरिराज सिंह; बोले- वो सोचते हैं उनके मां-बाप का राज है

होली पर सिपाही को जबरन नचाने वाले तेज प्रताप के वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि लालू के लाडले को लगता है कि उनके माता पिता और भाई ही राजकाज चलाने वाले हैं। अब वो ये मानसिकता छोड़ दें। जनता ने लालू परिवार को नकार दिया है।

Sun, 16 March 2025 03:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया, तो भड़के गिरिराज सिंह; बोले- वो सोचते हैं उनके मां-बाप का राज है

आरजेडी चीफ लालू यादव के बडे़ बेटे तेज प्रताप के होली के दिन वर्दी में सिपाही को नचाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि लालू के लाडले को लगता है कि उनके माता पिता और भाई ही राजकाज चलाने वाले हैं। अब वो ये मानसिकता छोड़ दें। जनता ने लालू परिवार को नकार दिया है।

इससे पहले गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि ये रौब, ये धौंस, ये परिवारवाद का नशा, ये तो कुछ भी नहीं, ये तो वर्दी को भी अपनी जागीर समझते हैं। ये है जंगल राज के उत्तराधिकारी, कानून जिनके दरवाजे पर लाचार है। लालू का जंगलराज। आपको बता दें तेज प्रताप का जो वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ऐ सिपाही, दीपक आज तुमको ठुमका लगाना होगा, नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे। जिसके बाद गाना बजने पर सिपाही नाचने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे, VIDEO वायरल होने पर तेज प्रताप क्या बोले
ये भी पढ़ें:ठुमका लगाना पड़ेगा, वरना सस्पेंड हो जाओगे; होली पर तेज प्रताप ने सिपाही को नचाया

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव के कहने पर अंगरक्षक सिपाही दीपक कुमार के वर्दी में नाचने पर उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उसकी जगह दूसरे सिपाही को तेज प्रताप के अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ होली के दिन बिना हेलमेट स्कूटी चलाने के चलते यातायात पुलिस ने विधायक तेज प्रताप यादव की स्कूटी का 4 हजार रुपये का चालान काटा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।