Weather Forecast Rain and Clouds Expected in Khagaria Until May 22 जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार जिले में 22 मई तक आसमान में छा

Wed, 20 May 2026 11:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल,  बारिश के आसार

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 22 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के आसार जताए है।

मौसम का पूर्वानुमान

वही अगले 24 मई तक बादल गरजने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 मई को 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 मई तक उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय में तेज हवा चलेगी। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 मई तक औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत व दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आसमान में बादल व तेज हवा चलने की संभावना से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। आगामी 22 व 23 मई तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। वहीं अगले 24 से आगामी 27 मई तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच धूप खिला रहेगा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में हल्का बादल रह सकता है। इधर वैज्ञानिक ने मौसम देखकर फसल कटनी की किसानों को सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।