जिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो रही बारिश
जिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो रही बारिशजिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो रही बारिशजिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो

खगड़िया। निज प्रतिनिधि बीते कई दिनों से जिले में दिन में धूप व रात में बारिश हो रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करनापड़ रहा है। साथ किसानों कीसमस्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। किसानों ने बताया कि ऐसे में मक्का फसल की कटनी में देरी होगी और आने वाले दिनों में इससे परेशानी बढ़ने वाली है। लोगों ने कहा कि पहले ही बेमौसम बारिश से किसानों के फसल बर्बाद हो चुके हैं। जिले में बुधवार की रात तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई थी। जिससे बिजली आपूर्ति भी कई इलाके में बाधित रही। यहां तक कि चौथम इलाके में गुरूवार की देर सुबह बाद बिजली बहाल हो सकी।
इधर एक दिन पहले बारिश के असर से उलट गुरुवार को मौसम कड़ा रूख कर दिया। सुबह से ही तेज धूप के असर से उमस महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रही। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा भी गरम रहा। एक दिन पहले बुधवार की सुबह में मौसम खराब रहा था। रात में तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। दिन में भी हल्का बंूदा-बांदी हुई थी। दोपहर बाद तेज धूप निकला रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को आसमान में हल्का बादल बना रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को देर शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को दोपहर बाद बारिश से तापमान गिरा रहा था। सुबह के समय में मौसम साफ रहा था। इसके बाद अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को हल्का धूप निकला रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेलिसयस दर्ज हुई थी। औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी।जिले में आज बारिश का है आसार: जिले में आठ मई को आसमान में बादल के साथ बारिश का आसार है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगी। जबकि नौ व दस मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगी। इधर 11 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकती है। जबकि 12 व 13 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगी। वहीं आगामी 14 व 15 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकती है। जबकि 16 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगी। इधर 11 व 12 मई को छोड़कर अन्य दिनों आसमान में बादल रह सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन