Strict Measures to Ensure Enrollment of Six-Year-Olds in Schools in Katihar नामांकन में ढिलाई नहीं चलेगी, हर 6 साल के बच्चे को स्कूल से जोड़ने की सख्ती, Katihar Hindi News - Hindustan
More

नामांकन में ढिलाई नहीं चलेगी, हर 6 साल के बच्चे को स्कूल से जोड़ने की सख्ती

नामांकन में ढिलाई नहीं चलेगी, हर 6 साल के बच्चे को स्कूल से जोड़ने की सख्ती नामांकन में ढिलाई नहीं चलेगी, हर 6 साल के बच्चे को स्कूल से जोड़ने की सख्तीन

Thu, 16 April 2026 01:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
नामांकन में ढिलाई नहीं चलेगी, हर 6 साल के बच्चे को स्कूल से जोड़ने की सख्ती

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। छह साल की उम्र पूरी कर चुके हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को शपथपत्र देना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चन्द्र चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक छह वर्ष पूरा करने वाले सभी बच्चों का कक्षा एक में नामांकन हर हाल में कराया जाए। इस अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने जवाबदेही भी तय कर दी है। किसी भी प्रखंड में यदि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर पाया जाता है, तो संबंधित बीईओ पर सीधी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंगनबाड़ी के दस लाख बच्चे प्राथमिक विद्यालय से जोड़े जाएंगे

इसके लिए हर प्रखंड में विशेष टीम गठित की गई है, जो स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, सर्वेक्षण और नामांकन की प्रक्रिया में सहयोग करेगी। बीईओ को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी देनी होगी।नामांकन प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने पर जोरनामांकन प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने पर भी जोर दिया गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक कागजात के अभाव में किसी भी बच्चे को दाखिले से वंचित न किया जाए। स्कूलों को न केवल बच्चों का नामांकन करना है, बल्कि अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज बनवाने में भी सहायता देनी होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों को भी सीधे स्कूलों से जोड़ने की तैयारी की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे प्रारंभिक शिक्षा की नींव और मजबूत होगी। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि 14 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को स्कूल से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।