बारसोई में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
बारसोई में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान बारसोई में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशानबारसोई में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक
Thu, 23 April 2026 12:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार

बारसोई निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी में बारसोई में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को दिन भर में बमुश्किल चार घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को बिजली की अनियमित आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो जाती है। रात में घंटों बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहते हैं। मेंटनेंस कार्य के नाम पर भी घंटों बिजली काट ली जाती है। उपभोक्ताओं ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन