JMM gives tension to tejashwi yadav demands five percent of 243 seats in bihar chunav तेजस्वी को JMM ने दी टेंशन, झारखंड चुनाव की याद दिला मांगा 243 का 5 परसेंट; 15 तारीख तक का अल्टीमेटम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को JMM ने दी टेंशन, झारखंड चुनाव की याद दिला मांगा 243 का 5 परसेंट; 15 तारीख तक का अल्टीमेटम

JMM ने कहा है कि बिहार की कई सीटें ऐसी हैं, जहां हम अगर उन्हें मदद नहीं करेंगे या हमारे नेता और कार्यकर्ता कैम्पेन नहीं करेंगे तो उसका सीधा नुकसान महागठबंधन को होगा। 2019 के चुनाव में झामुमो ने राजद को सात सीटें दी थीं।

Sun, 12 Oct 2025 07:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, रांची/पटना
share
तेजस्वी को JMM ने दी टेंशन, झारखंड चुनाव की याद दिला मांगा 243 का 5 परसेंट; 15 तारीख तक का अल्टीमेटम

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने महागठबंधन के नेताओं को बड़ा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार के महागठबंधन नेताओं को 15 तक सारी चीजों को सामान्य कर देना चाहिए। 15 अक्तूबर को झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक प्रस्तावित है। चुनाव में पार्टी को सम्मानजनक समझौते के तहत जो भी सीटें मिलेंगी, उस पर वह लड़ेगी।

हालांकि झामुमो नेता ने यह भी कहा कि हमने झारखंड चुनाव में राजद को 5% सीटें दी थीं। ऐसे में झामुमो को भी 243 का 5% यानी 12 सीटें मिलनी चाहिए। मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर झामुमो नेता ने कहा कि स्वतंत्र राजनीतिक दल होने के नाते पार्टी हाथ बांध कर खड़ा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर

बिहार की कई सीटें ऐसी हैं, जहां हम अगर उन्हें मदद नहीं करेंगे या हमारे नेता और कार्यकर्ता कैम्पेन नहीं करेंगे तो उसका सीधा नुकसान महागठबंधन को होगा। 2019 के चुनाव में झामुमो ने राजद को सात सीटें दी थीं। राजद ने एक (चतरा) सीट जीती। झामुमो ने गठबंधन धर्म निभाते हुए राजद को मंत्रिमंडल में जगह दी। 2024 के चुनाव में भी झारखंड के 05 प्रतिशत सीटों में छह सीट राजद को दी। राजद को चार में जीत मिली। उसके एक विधायक वर्तमान में मंत्री हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP में प्रत्याशियों के नाम फाइनल, 80 फीसदी को फिर से टिकट; आज लगेगी मुहर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।