Five reasons for tussle in mahagathbandhan over seat sharing nda try to convience manji and upendra kushwaha बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर

बिहार चुनाव: एनडीए में सीटों पर सहमति बनाने का जिम्मा भाजपा निभा रही है। जदयू-भाजपा में बातचीत पूरी हो चुकी है। लोजपा (आर), रालोमो व हम से सहमति बनाने का प्रयास जारी है। भाजपा ने इसके लिए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी दे रखी है।

Sun, 12 Oct 2025 05:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर

बिहार चुनाव: बिहार के दोनों बड़े गठबंधनों में शनिवार को भी सीटों के बंटवारे का पेच नहीं सुलझ सका। शुक्रवार को चिराग पासवान से सहमति बनने के बाद शनिवार को उपेन्द्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने पेच फंसाया। सुबह उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि बात अभी अधूरी है। दिल्ली पहुंचे मांझी ने भी सीटों की साझेदारी पर अनभिज्ञता जताई।

उधर, इंडिया गठबंधन में साझेदारी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की। रविवार को तेजस्वी यादव भी दिल्ली जा रहे हैं और संभव है कि राहुल संग उनकी बैठक हो। लेकिन अभी राजद, कांग्रेस और माले में खींचतान जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP में प्रत्याशियों के नाम फाइनल, 80 फीसदी को फिर से टिकट; आज लगेगी मुहर

एनडीए समर्थक सीटों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, पर सुबह ही पहले रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और फिर ‘हम’ के संरक्षक जीतन राम मांझी के बयानों से स्पष्ट हो गया कि मामला सुलझा नहीं है। एनडीए में सीटों पर सहमति बनाने का जिम्मा भाजपा निभा रही है। जदयू-भाजपा में बातचीत पूरी हो चुकी है। लोजपा (आर), रालोमो व हम से सहमति बनाने का प्रयास जारी है।

भाजपा ने इसके लिए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी दे रखी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांझी-कुशवाहा की मुलाकात से स्पष्ट है कि मनुहार जारी है। भाजपा की कोशिश है कि रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को पार्टी की कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।

इंडिया : खींचतान के पांच प्रमुख कारण

1. वीआईपी और वामदल की ओर से ज्यादा सीटों की मांग

2. करीब 15 सीटों पर एक से अधिक घटक दलों की दावेदारी

3. पसंद की सीटों की अदला-बदली का मामला नहीं सुलझा

4. राजद की ओर से सहयोगी दलों की दस से अधिक सीटों पर दावेदारी

5. सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस के रवैये से राजद खेमे में नाराजगी

एनडीए : मान मनौव्वल के पांच अहम बिंदु

1. चिराग पासवान 30 से 40 सीटों की कर रहे मांग

2. मांझी अपने दल को मान्यता दिलाने के लिए 15 सीट मांग रहे

3. लोजपा आर का सहयोगी दलों की कई सीटों पर दावा

4. गठबंधन के तीन सहयोगी दलों की मांगों में विधानसभा सीटों के अलावा रास, मंत्रीपद आदि शामिल

5. भाजपा के जिम्मे में तीनों छोटे दल को तैयार करने का जिम्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में धराए यूपी-बिहार के 13 साइबर ठग, 40 लोगों से 14 करोड़ से ज्यादा की ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।