Jitan Ram Manjhi clarifies video claiming win election after losing by 2700 votes says requested recounting डीएम से रिकाउंटिंग मांगी थी, 2700 वोट से हारकर जीतने वाले वीडियो पर जीतनराम मांझी की सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डीएम से रिकाउंटिंग मांगी थी, 2700 वोट से हारकर जीतने वाले वीडियो पर जीतनराम मांझी की सफाई

कथित तौर पर 2700 से वोट हारने के बाद चुनाव जीतने का दावा करते हुए वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव में डीएम से रिकाउंटिंग की मांग की बात कर रहे थे।

Sat, 20 Dec 2025 01:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
डीएम से रिकाउंटिंग मांगी थी, 2700 वोट से हारकर जीतने वाले वीडियो पर जीतनराम मांझी की सफाई

केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी 2700 वोट से चुनाव हार गए थे, इसके बाद उन्होंने डीएम से रिकाउंटिंग की मांग की थी और वह जीत गए। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसमें वे यही बात कह रहे हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया कि मांझी ने गयाजी जिले की टिकारी विधानसभा सीट पर तत्कालीन डीएम अभिषेक सिंह की मदद से चुनाव नतीजों में हेरफेर की थी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो को गलत बताया। उन्होंने कहा, “इस (2025) के बिहार विधानसभा चुनाव में भी एक सीट पर रिकाउंटिंग हुई तो प्रत्याशी 27 वोट से चुनाव जीत गए। एक रिकाउंटिंग में जदयू के कैंडिडेट चुनाव हार गए। कहने का मतलब है कि रिकाउंटिंग मांगी जाती है। (मतगणना) के दौरान हमारा जैसे ही (वोट) डाउन हुआ, तो वो (प्रत्याशी) छोड़कर भाग गया। इसलिए उसको हमने कहा कि 2020 में रिकाउंटिंग हुआ तो तुम जीत गया था। रिकाउंटिंग मांगनी चाहिए थी। काहे भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छेड़छाड़ हुई तो असली वीडियो दिखाइए; मांझी को जन सुराज के मनोज भारती ने घेरा

दरअसल, मांझी का कुछ दिनों पहले गयाजी जिले में एक सभा का वीडियो वायरल हो रहा है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि मांझी खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेराफेरी की बात कर रहे हैं।

आरजेडी के अनुसार, मांझी ने वीडियो में कहा कि बिहार में डेप्युटेशन पर आए त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की मदद से 2020 के चुनाव में टिकारी विधानसभा सीट पर 2700 वोट से हार रहे हम कैंडिडेट को जीत मिल गई थी। 2025 में मदद नहीं ली तो हम इस सीट पर चुनाव हार गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छेड़छाड़ हुई तो असली वीडियो दिखाइए; मांझी को जन सुराज के मनोज भारती ने घेरा

हालांकि, जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस वीडियो को गलत करार देते हुए कहा कि इसे छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मांझी से कहा कि अगर वीडियो में छेड़छाड़ की गई तो वे ओरिजिनल वीडियो साझा करें ताकि कंफ्यूजन दूर हो सके। साथ ही इस मामले में जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।