If tampered then show original video Manoj Bharti of Jan Suraj challanges Jitan Ram Manjhi छेड़छाड़ हुई तो असली वीडियो दिखाइए; जीतनराम मांझी को जन सुराज के मनोज भारती ने घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छेड़छाड़ हुई तो असली वीडियो दिखाइए; जीतनराम मांझी को जन सुराज के मनोज भारती ने घेरा

चुनाव नतीजों में कथित धांधली के वायरल वीडियो पर घिरे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को जन सुराज पार्टी के मनोज भारती ने ओरिजिनल वीडियो शेयर करने की चुनौती दी है। इससे पहले मांझी ने वायरल वीडियो को गलत बताते हुए उसे खारिज किया था।

Sat, 20 Dec 2025 11:16 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
छेड़छाड़ हुई तो असली वीडियो दिखाइए; जीतनराम मांझी को जन सुराज के मनोज भारती ने घेरा

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के एक वायरल वीडियो पर बिहार की सियासत गर्माई हुई है। इस वीडियो को मांझी ने गलत बताया और कहा कि इसे छेड़छाड़ कर वायरल किया गया। अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने केंद्रीय मंत्री को घेर लिया है। भारती ने मांझी से कहा कि अगर वीडियो से छेड़छाड़ की गई है तो वे असली वीडियो दिखाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर लें।

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी कथित तौर पर एक मंच से संबोधन दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मांझी डंके की चोट पर खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेराफरी का फॉर्मूला बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी ने ‘2700 वोट से हारकर भी जीत’ वाले वीडियो को बताया फेक, जानें मामला

आरजेडी ने कहा कि उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पार्टी ने 2020 में 2700 वोटों से हारने के बावजूद एक आईएएस अधिकारी की मदद से चुनाव जीता था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मांझी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर इसे खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि इसे छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।

इसके बाद जन सुराज पार्टी के नेता मनोज भारती ने कहा कि अगर इस वीडियो को छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है तो मांझी बिना छेड़छाड़ वाला वीडियो डाल दें और विरोधियों के मुंह पर तमाचा मार दें। उन्होंने कह कि आप (जीतनराम मांझी) सरकार में हैं तो तुरंत इसकी जांच कराएं। तब तक इसका मूल वीडियो शेयर कर दें। ताकि जनता का भ्रम दूर हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।