Jharkhand youth brutally murdered in Bodh Gaya Bihar business partner in police custody बोधगया में झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस हिरासत में बिजनेस पार्टनर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बोधगया में झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस हिरासत में बिजनेस पार्टनर

पुलिस ने  मृतक के बिजनेस पार्टनर अनिल कुमार को हिरासत में लिया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक गुरुवार से लापता बताया जा रहा था

Fri, 9 Jan 2026 10:49 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बोधगया में झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस हिरासत में बिजनेस पार्टनर

बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में झारखंड के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 34 लाल के राजू रंजन उर्फ शिवकुमार पासवान के रूप में हुई है। वह झारखंड के हंटरगंज का रहने वाला था। उसका शव दक्षिणी कटोरवा इलाके में सुअर फार्म के पास शुक्रवार सुबह मिला। बताया जा रहा है कि ईंट और पत्थर से मारकर युवक की हत्या की गई। पुलिस ने उसके बिजनेस पार्टनर अनिल कुमार को हिरासत में लिया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

बोधगया थाना क्षेत्र के दक्षिणी कटोरवा इलाके में शुक्रवार की अहले सुबह एक सूअर फार्म कारोबारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़वाली गांव निवासी 34 वर्षीय कुमार राजू रंजन उर्फ शिवकुमार पासवान के रूप में की गयी है। राजू रंजन पिछले चार वर्षों से दक्षिणी कटोरवा में किराए पर चहारदीवारी लेकर सूअर फार्म चला रहा था और परिवार के साथ महुआबाद में डेरा लेकर रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राजू रंजन पिछले दो वर्षों से वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के साथ सूअर पालन के कारोबार में साझेदार था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी में पाप, बच्चे की मौसी से रेप, खून से लथपथ चटाई में मिली; 1 धराया

बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से व्यवसायिक विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम से राजू रंजन अचानक लापता हो गया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने पर परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की। शुक्रवार की सुबह सूअर फार्म से करीब 50 मीटर दूर एक चहारदीवारी के अंदर खजूर के झाड़ी में उसका शव मिला। शव पर ईंट-पत्थर और लोहे के रॉड से हमला करने के निशान पाए गए। जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संदीप चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी की। इसके बाद बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई प्रतीक कुमार और एएसआई नीरज कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की।

शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिवार में पत्नी कुसुम कुमारी और दो नाबालिग बेटियां तेजल कुमारी (4 वर्ष) व नित्याश्री (2 वर्ष) है। इस दर्दनाक हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मृतक के भाई राजकुमार पासवान ने पुलिस के समझ अपना बयान दर्ज कराया है।

एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में अनिल कुमार सिंह और उसका रिश्ते में लगने वाला चाचा संटू कुमार सिंह दोनों ग्राम करहरी थाना भगवानपुर जिला वैशाली के संलिप्त होने की बात सामने आयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बोधगया एसडीपीओ सौरव जायसवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बोधगया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।