जेल में बंद मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को RJD का टिकट, लालगंज से कांग्रेस ने भी उतारा कैंडिडेट
जेल में बंद बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने लालगंज सीट से राजद के सिंबल पर शुक्रवार को नामांकन कर दिया। पहले उनके निर्दलीय ही लड़ने की चर्चा थी। इस सीट से कांग्रेस ने भी आदित्य कुमार को लड़ाया है।

वैशाली जिले की लालगंज सीट से जेल में बंद बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को आखिरकार राजद का टिकट मिल ही गया। लालू यादव ने उन्हें लालगंज से प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर उनके पिता मुन्ना शुक्ला पेशी पर कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान सूरजभान सिंह भी मौजूद थे। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने आदित्य कुमार को प्रत्याशी है। उन्होंने भी आज ही नामांकन किया। महागठबंधन के दोनों दलों के प्रत्याशियों ने लालगंज में नॉमिनेशन दाखिल किया।
नामांकन के बाद शिवानी शुक्ला ने कहा कि आज मैं तहे दिल से लालू जी और तेजस्वी जी को थैंक्यू कहना चाहती हूं। आज उन्होने मुझे मेरी मेहनत का फल दे दिया। आपको बता दें लालगंज की सीट कांग्रेस को मिलने के बाद मुन्ना शुक्ला के घर पर सभा हुई थी, जिसमें लोगों ने शुक्ला की पत्नी या बेटी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की अपील की थी। इस दौरान बेटी शिवानी शुक्ला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग पैसे लेकर टिकट देते हैं।
फिलहाल पर लालगंज की सीट पर महागठबंधन के ही दो प्रत्याशी मैदान में है। आपको बता दें शिवानी के पिता मुन्ना शुक्ला ने 2000 में हाजीपुर जेल से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लालगंज विधानसभा सीट जीती। बाद में वे जेडीयू के टिकट पर तीन बार विधायक बने। फिर 2024 में राजद के टिकट पर वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि हार गए थे। लेकिन जेल में रहते हुए भी उनकी राजनीतिक धमक बरकरार है।




साइन इन