शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने पर शाह ने RJD को घेरा; बोले- ऐसे बिहार सुरक्षित रह सकता है?
Bihar Elections: छपरा में चुनावी रैली को संंबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने शहाबुद्दीन का नाम लेकर आरजेडी पर हमला बोला। उन्होने कहा कि आरजेडी आज भी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे तो बिहार सुरक्षित रह सकता है क्या?

Bihar Chunav: तीन दिन के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छपरा के तरैया के मंझोपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर लालू यादव की आरजेडी और कांग्रेस रही। इस दौरान शाह ने शहाबुद्दीन का नाम लेते हुए राजद को घेरा। उन्होने कहा कि मैंने जब आरजेडी के प्रत्याशियों की लिस्ट देखी तो उसमें मो. शहाबुद्दीन के बेटे (ओसामा शहाब) का नाम है। आरजेडी आज भी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे तो क्या बिहार सुरक्षित रह सकता है। आपको बता दें राजद ने सीवान के रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है।
आरजेडी के घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि जंगलराज की वापसी रोकने और बिहार को सुरक्षित रखने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी बरकरार रखनी होगी। बिहार को यह संकल्प लेना होगा कि लालू -राबड़ी के जंगलराज को लौटने नहीं देंगे।20 साल पहले, बिहार के युवाओं को लालू–राबड़ी ने किस प्रकार बान में रखा था, इसे याद दिलाना हो, तो छपरा-सारण की भूमि से ऊंची जगह पूरे बिहार में कोई नहीं है। एनडीए और नीतीश कुमार की लड़ाई कल भी लालू के जंगलराज के खिलाफ थी और आज भी जंगलराज सोच के खिलाफ है।
शाह ने कहा कि जब लोग बिहार का माहौल पूछते हैं, तो मैं साफ कह देता हूं, एनडीए बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रही है। हम बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, और पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं।




साइन इन