Internet down at Patna airport flights to Delhi Mumbai other cities delayed पटना एयरपोर्ट पर इंटरनेट ठप; दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों की फ्लाइट लेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर इंटरनेट ठप; दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों की फ्लाइट लेट

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन पर बुधवार सुबह इंटरनेट सेवा ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चेक इन काउंटर पर भीड़ लग गई। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों की फ्लाइट के संचालन में देरी हुई।

Wed, 11 June 2025 11:03 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर इंटरनेट ठप; दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों की फ्लाइट लेट

बिहार की राजधानी पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक इंटरनेट फेल हो गया। यह वाकया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन पर हुआ, जिसका इसी महीने उद्घाटन हुआ था। इंटरनेट सेवा ठप होने से बोर्डिंग पास बनाने में परेशानी हुई। इससे चेक इन काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इसके चलते दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों की फ्लाइट लेट हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह में पटना आने के बाद बेंगलुरु की दो, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की एक-एक फ्लाइट 1 से डेढ़ घंटे की देरी से गई। इंटरनेट ठप होने से पटना एयरपोर्ट के सभी 6 पार्किंग में विमान खड़े नजर आए। इसी बीच करीब 9 बजे मुंबई से स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 948 ने लैंड किया, पर पार्किंग में जगह नहीं रहने की वजह से करीब 40 मिनट तक उसे रनवे पर ही खड़ा रखा गया। यात्री इतनी देर तक इस भीषण गर्मी में विमान में रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग

इंडिगो की एक फ्लाइट जब दिल्ली के लिए उड़ी तो स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग में आई। स्पाइसजेट से मुंबई से पटना पहुंचे यात्रियों ने कहा कि एयरोब्रिज खाली था। एयरलाइंस ने फिर भी 40 मिनट तक विमान को रनवे पर खड़ा रखा। एयरोब्रिज की सुविधा इसलिए दी गई कि लोगों को परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर पानी के पाइप में महिला की डेड बॉडी, रेप के बाद मर्डर की आशंका

बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर चार और एयरोब्रिज बनने हैं। पार्किंग की तादाद 6 से बढ़कर 11 होगी। पिछले महीने ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन हुआ है। इसके निर्माण पर 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।