Devar goes to leave Bhabhi at her parent house both got married husband left rubbing hands भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी; हाथ मलता रह गया पति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी; हाथ मलता रह गया पति

सहरसा जिले में एक देवर अपनी भाभी को उसके मायके छोड़ने गया। वहां देवर-भाभी ने शादी कर ली। देवर घर नहीं लौटा तो पिता ने अपरहण का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने भाभी के ससुराल से शादीशुदा अवस्था में देवर को बरामद किया।

Thu, 3 July 2025 08:36 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सत्तर कटैया (सहरसा)
share
भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी; हाथ मलता रह गया पति

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी ही भाभी के साथ शादी रचा ली। देवर अपनी भाभी को मायके छोड़ने गया था। वहां पर अपनी भाभी के साथ शादी के बंधन में बंध गया। महिला का पति हाथ मलते रह गया। यह मामला बिहरा थाना क्षेत्र के दिम्मा गांव का है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला के मायके वालों ने उसकी शादी देवर से कराई है।

देवर का नाम मनोहर यादव है। वह अपने बड़े भाई की पत्नी को सुपौल जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के गेलिया गांव स्थित मायके छोड़ने गया था। वह वापस नहीं लौटा तो मनोहर के पिता आनंद यादव ने बिहरा थाने में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने अपने छोटे बेटे को बड़े पुत्र के ससुराल से बरामद करने की मांग पुलिस से की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को मारकर छप्पर से लटकाया, प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर; यहां दूसरा कांड

पुलिस मनोहर की मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर सुपौल जिले के गेलिया गांव पहुंची। वहां से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। वहां पता चला कि मनोहर की उसकी भाभी के साथ शादी हो गई है। महिला के मायके वालों ने ही दोनों का रिश्ता करा दिया। भाभी और देवर दोनों ने पुलिस से शादी कर लेने की बात बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का खौफनाक अंत, फूफा के प्यार में पड़ी महिला ने पति का करवाया कत्ल

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में मनोहर यादव को अग्रतर कार्रवाई के लिए अदालत भेजा गया है। आनंद के बड़े भाई से महिला का विवाह पिछले साल ही हुआ था। भाभी और देवर के बीच प्रेम संबंध था या नहीं इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।