Income tax department raid at Panorama Group in bihar supaul बिहार के सुपौल में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड, स्कूल-अस्पताल सब खंगाल रही टीम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सुपौल में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड, स्कूल-अस्पताल सब खंगाल रही टीम

सीमांचल इलाके में सक्रिय पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी की सूचना है। आईटी की एक टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, हॉस्पिटल आदि की जांच कर रही है। यह ग्रुप रियल इस्टेट क्षेत्र में भी सक्रिय है। इसके मालिक संजीव मिश्रा बताये जाते हैं।

Tue, 10 Feb 2026 12:08 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार के सुपौल में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड, स्कूल-अस्पताल सब खंगाल रही टीम

बिहार में आयकर विभाग की रेड से खलबली है। राज्य के सीमांचल इलाके में सक्रिय पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी की सूचना है। आईटी की एक टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, हॉस्पिटल आदि की जांच कर रही है। यह ग्रुप रियल इस्टेट क्षेत्र में भी सक्रिय है। इसके मालिक संजीव मिश्रा बताए जाते हैं। सबसे प्रमुख छापेमारी छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में की गई, जहां कई वाहनों से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने परिसर को चारों ओर से घेरकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मीडिया कर्मियों को स्कूल परिसर व आसपास के इलाके से दूर रखा गया। आयकर विभाग के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा करने से परहेज करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार विधानसभा में कानून व्यवस्था पर विपक्ष का प्रदर्शन, सदन से बाहर गए

बताया जाता है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी माने जाते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ है। पनोरमा ग्रुप के तहत उनके द्वारा कई शिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि, आयकर विभाग की इस छापेमारी के पीछे का कारण और जांच का दायरा क्या है, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिला स्पर्म किसका है, 10 और लोगों का DNA टेस्ट
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो:मलाही पकड़ी स्टेशन पर पार्किंग, खेमनीचक स्टेशन पर कितना काम पूरा हुआ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।