संपत्ति विवाद में पहली पत्नी के बेटों ने ही बाप को गोलियों से भूना, पिता ने की थी दो शादियां
जहानाबाद के काको थाना इलाके में दो बेटों ने ही संपत्ति विवाद में पिता की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों बेटे मृतक की पहली पत्नी के थे। मृतक ने दो शादियां की थीं। पुलिस आरोपियो की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मिश्र विगहा गांव में शनिवार की दोपहर खलिहान में एक पिता को उनके दो पुत्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राजू यादव ने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्नी के दोनों बेटों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित गांव से फरार हो गए। इस घटना का कारण बाप - बेटे के बीच संपत्ति का विवाद बताया गया है।
सूचना पाकर काको के थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सदर अस्पताल में भी पहुंचकर मामले का अनुसंधान किया। गंभीर हालत में घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएमसीएच से उनके मृत हो जाने की सूचना आई है। आरोपित दोनों बेटों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
बताया जा रहा है कि मृतक राजू कुमार ने दो शादियां की हैं, दोनों पत्नी से बच्चे हैं। पहली पत्नी का बेटा रोशन कुमार शनिवार की सुबह अपने भाई के साथ आया और हथियार निकालकर पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे राजू कुमार जख्मी होकर घटनास्थल पर ही गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।




साइन इन