I am from UP still saying know what guru gyaan Rahul Gandhi gives to Bihar Congress leaders मैं यूपी से हूं, फिर भी कह रहा हूं... बिहार कांग्रेस के नेताओं को क्या गुरु ज्ञान दे गए राहुल गांधी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैं यूपी से हूं, फिर भी कह रहा हूं... बिहार कांग्रेस के नेताओं को क्या गुरु ज्ञान दे गए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में पार्टी के प्रदेश नेताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कई टास्क दिए।

Mon, 7 April 2025 10:44 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मैं यूपी से हूं, फिर भी कह रहा हूं... बिहार कांग्रेस के नेताओं को क्या गुरु ज्ञान दे गए राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार के नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए गुरु ज्ञान दे गए। राहुल ने पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश यानी यूपी से हैं। इसके बाद भी कह रहे हैं कि बिहार राजनीतिक मामले में यूपी से भी ज्यादा सजग राज्य है। उन्होंने दावा किया कि बिहार से ही बदलाव होगा।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहे। सुबह उन्होंने बेगूसराय में कन्हैया कुमार की नौकरी दो पलायन रोको यात्रा में हिस्सा लिया। इसके बाद पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने सदाकत आश्रम में राज्य के नेताओं को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेगूसराय में आधा घंटा रुके राहुल गांधी, यात्रा में एक किलोमीटर पैदल चले

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार में महागठबंधन बना रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस मैदान में उतरेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं को टास्क दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे जीत के लिए खूब मेहनत करें। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव जीतना ही है। कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ राहुल की बैठक लगभग 35 मिनट तक चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में राहुल गांधी की बैठक के दौरान हंगामा, अखिलेश सिंह के समर्थक की पिटाई

उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक की कांग्रेस की कमेटी भी सतरंगी होगी, यानी कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों में सभी जाति और वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। कांग्रेस सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगी। राहुल ने एनडीए सरकार के खिलाफ आक्रोश चौपाल लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आक्रोश चौपाल में लोगों को एनडीए सरकार की नाकामियां बताएं। साथ ही कांग्रेस की नीति से भी लोगों को अवगत कराएं। कांग्रेस की सरकार के नाम जन कल्याण की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कांग्रेस का हर घर झंडा कार्यक्रम मजबूती से चलाने के लिए कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो काम पहले हो जाने चाहिए थे, कांग्रेस ने नहीं किए; राहुल गांधी ने मानी गलती

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद तारिक अनवर, विधायक विजय शंकर दूबे, पूर्व विधायक हरखू झा, प्रेम चंद्र मिश्र, राजेश राठौड़, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र बहादुर, सुमन कुमार मल्लिक, डॉ. अंबुज झा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।