Husband kills his wife who said having affair with another woman is not good thing अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति ने मौत के घाट उतार दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति ने मौत के घाट उतार दिया

अररिया जिले में तीन बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी ही बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चों ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि पापा ने मम्मी को मार डाला है।

Thu, 24 July 2025 11:25 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, कुर्साकांटा (अररिया)
share
अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति ने मौत के घाट उतार दिया

बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांडा में लव अफेयर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत के पलासमनी वार्ड संख्या आठ में बुधवार को हुई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रवीना खातू के रूप में हुई है। उसके पति का नाम पलासमनी निवासी इरफान है। मृतका के परिजन के अनुसार इरफान का किसी दूसरी महिला से संबध था। रवीना ने अपने पति को समझाया कि वह शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है, ऐसी हरकत अच्छी नहीं है। बीवी के टोकने पर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में मृतका रवीना खातून की मां खोदिसा खातून और पिता मोहम्मद मोजीब ने अपने दामाद इरफान और परिवार के अन्य लोगों समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले पलासमनी गांव निवासी सल्लू के पुत्र इरफान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उन्हें दो बेटियां और एक बेटा भी है। इस बीच दामाद मोहम्मद इरफान का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी जब उनकी बेटी रवीना को मिली तो उसने इसका विरोध किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था

मां ने कहा कि इसके बावजूद इरफान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद दंपती के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे इरफान ने उनकी रवीना को कमरे में बंद कर दिया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी ग्रामीणों ने मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां रवीना को मृत अवस्था में पाया गया।

बच्चे बोले- पापा ने मम्मी को मार दिया

रवीना खातून के बच्चों ने पूछने पर अपने रिश्तेदारों को बताया कि पापा ने मम्मी को गला दबा कर मार दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानेदार संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतका के पति इरफान को गिरफ्तार कर अररिया जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।