Humid heat will haunt Bihar for 4 days clouds in Patna today see weather forecast बिहार में 4 दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, पटना में आज बादलों का डेरा; देखें मौसम पूर्वानुमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 4 दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, पटना में आज बादलों का डेरा; देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Mausam Today: बिहार में आज (शुक्रवार) से अगले 4 दिनों तक गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना कम है।

Fri, 6 June 2025 05:51 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में 4 दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, पटना में आज बादलों का डेरा; देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक गर्मी बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही आर्द्रता की मात्रा 90 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। लेकिन आर्द्रता की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आर्द्रता की मात्रा 50 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग का रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को राजधानी के दनियावां में 37.6 और फतुहा में 35.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम : हवा का रूख बदलते ही छह डिग्री तक चढ़ा तापमान

गुरुवार को बिहार में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान वाला शहर 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज और सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री वाल्मीकिनगर का रहा। गुरुवार को 32 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कटिहार के कुर्सेला में सबसे अधिक 80.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बेगूसराय में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

सीमांचल में छिटपुट बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सीमांचल के जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिनों तक राज्य में आंधी और वज्रपात का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।